Author: Brijesh Choudhary
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बारनवापारा अभ्यारण्य के पास स्थित देवपुर रेंज में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए नेचर कैंप मड हाउस (मिट्टी के घर) शुरू किए गए हैं। ये घर पारंपरिक तरीके से मिट्टी और प्राकृतिक सामग्रियों से बने हैं, जो सैलानियों को प्रकृति के करीब रहने का अनूठा और शांत अनुभव प्रदान करते हैं। बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर वन परिक्षेत्र में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘नेचर कैंप मड हाउस’ का शुभारंभ किया गया। यह पहल वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डे के विशेष…
6 मार्च 2026 : छत्तीसगढ़ में होली के अवसर पर शराब की बिक्री के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें राजधानी रायपुर और अन्य जिलों में भारी बिक्री दर्ज की गई है। होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देशी और विदेशी शराब पी गए। जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा…
नई दिल्ली, 6 मार्च 2026। UPSC Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। यूपीएससी, इस सरकारी रिजल्ट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। IAS, IPS, IFS और सेंट्रल सर्विसेज – ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ में अपॉइंटमेंट के लिए कुल 958 कैंडिडेट्स को रिकमेंड किया गया है। UPSC ने UPSC CSE 2025 मेन्स रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा…
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर, सरगुजा और बस्तर के खेल मैदानों में होगा। मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को प्रदान की गई है। इस आयोजन में कुल 7 प्रतिस्पर्धात्मक और 2…
असम के कार्बी आंगलोंग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान बीती रात प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में देश ने अपने दो जांबाज पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर को खो दिया है। वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर दोनों पायलटों की शहादत की पुष्टि कर दी है। वायुसेना के अनुसार, विमान ने असम के जोरहाट एयरबेस से एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, शाम लगभग 7:42 बजे एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से…
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर राजनांदगांव जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर वे न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। जिले में संचालित राज बिहान रसोई आज परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिकाना बन चुका है। इस रसोई का संचालन प्रतिज्ञा महिला स्व-सहायता समूह की लखपति दीदी ज्ञानेश्वरी निषाद कर रही हैं। वे बताती हैं कि जब उन्होंने छोटे स्तर पर इस काम की शुरुआत की थी, तब यह नहीं सोचा था कि यह…
रायपुर, 05 मार्च 2026 -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है, भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएँ और रणनीतियाँ…
फिल्म ‘जेलर 2’ – साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल जेलर 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है को लेकर ताजा अपडेट्स के अनुसार, सुपरस्टार रजनीकांत और शाहरुख खान का एक साथ स्क्रीन साझा करना लगभग तय माना जा रहा है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि ये दोनों दिग्गज पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फोटो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ के…
आज शुक्रवार, 6 मार्च 2026 का राशिफल चंद्रमा के कन्या राशि में गोचर और हस्त नक्षत्र के प्रभाव पर आधारित है। ग्रहों की यह स्थिति करियर में कुशलता, रिश्तों में धैर्य और आर्थिक मामलों में सावधानी की मांग करती है।जानिए शुक्रवार का पूरा राशिफल, जिसमें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, परिवार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं। ♈मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का परिणाम मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न…
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जो राज्य की राजनीति में एक युग के अंत और बड़े उलटफेर का संकेत है। नीतीश कुमार, जो 21 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, अब राज्यसभा जाएंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव से बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 10 बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन कर दिया, इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए के सीनियर नेता…
