Author: Brijesh Choudhary
महतारी वंदन योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन रही हैं। साथ ही वे आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हो रही हैं। बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जाबर की निवासी श्रीमती रजमुनी देवी ने शासन की महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा…
महाराष्ट्र सरकार ने 5 मार्च 2026 को ‘महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत धर्म परिवर्तन से पहले सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस नए विधेयक के मुख्य प्रावधान निम्नलिखित हैं: पूर्व सूचना और अनुमति: धर्म परिवर्तन करने के इच्छुक व्यक्ति को जिला मजिस्ट्रेट या सक्षम प्राधिकारी को 60 दिन पहले नोटिस देना होगा और अनुमति लेनी होगी। पंजीकरण: धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उसे 25 दिनों के भीतर सक्षम प्राधिकारी के पास पंजीकृत कराना होगा। ऐसा न करने पर परिवर्तन को अमान्य (null and void) माना जाएगा। शिकायत…
ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड 246/7 रन ही बना सका। इस जीत के साथ अब टीम इंडिया 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी…
मार्च 2026 की शुरुआत से ईरान (तेहरान) और इज़रायल के बीच तनाव अपने उच्चतम स्तर पर है। तेहरान ने हाल ही में इज़रायल और मध्य पूर्व के सैन्य एवं आर्थिक बुनियादी ढांचे को “पूरी तरह से नष्ट” करने की गंभीर धमकी दी है। ईरान ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश की, तो वह इज़रायल के डिमोनिया परमाणु केंद्र को निशाना बनाएगा। ईरान के सेमी-ऑफिसियल ISNA न्यूज एजेंसी ने ईरानी के एक सैन्य अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। ईरानी सैन्य अधिकारी की चेतावनी उस वक्त आई है जब अमेरिका…
ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 4 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के इस टूर्नामेंट में अब तक के अजेय रथ को रोक दिया। यह जीत न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने वाली रही, जहां वह अब खिताब के लिए लड़ेंगे. इस मैच में साउथ अफ्रीका को अपनी टीम के स्टार क्विंटन डीकॉक की एक गलती काफी भारी पड़ी. अगर, क्विंटन डीकॉक ने ये गलती ना…
रायपुर/छत्तीसगढ़ – दूरस्थ वनांचल और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही हैं। इन यूनिटों के माध्यम से विकासखण्ड बलरामपुर, राजपुर, कुसमी और शंकरगढ़ के सुदूर पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, इसी बीच कोरबा जिले में एक जंगली हाथी ने धान उपार्जन केंद्र (मंडी)के प्रभारी को कुचलकर मार डाला। यह दुखद घटना बुधवार-गुरुवार (5 मार्च 2026) की दरमियानी रात करीब 2 बजे कुदमुरा उपार्जन केंद्र में हुई। वहीं मृतक की पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि, उपार्जन केंद्र में लगातार धान चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसी कारण मंडी प्रभारी राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ केंद्र परिसर में अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और धान की सुरक्षा…
आज का राशिफल – 05 जून 2026, दिन – गुरुवार – आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को सावधानी से काम लेने की जरूरत है। दैनिक राशिफल में नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत मिलते हैं।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। ♈मेष राशि (Aries) दैनिक स्थिति: बुधवार का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर/व्यापार: नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर…
रायपुर, 4 मार्च 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्रीने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
8 मार्च 2026 को, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलवर सहित देश के 250 जिलों में महिलाएं और युवतियां ‘अस्मिता एथलेटिक्स लीग’ (ASMITA ATHLETICS LEAGUE) के तहत दौड़ में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में होगा। प्रतियोगिता खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत होगी। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इसका उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देना, महिला…
