Author: Brijesh Choudhary
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की एक गौरवशाली परंपरा रही है। रायपुर प्रेस क्लब वर्षों से होली मिलन और सांस्कृतिक…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिख संगत द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सिख समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने ने संगत को मंगलमय यात्रा…
हींग, जिसे वैज्ञानिक रूप से Ferula Asafoetida कहा जाता है, भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण मसाला है और आयुर्वेद में लंबे समय से उपयोग किया जाता रहा है। हींग पाचन और स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। यह पेट की गैस, कब्ज, अपच और ब्लोटिंग को कम करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी, श्वसन संबंधी समस्याओं और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं। यह महिलाओं में मासिक धर्म के दर्द में भी लाभकारी है। हींग के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ (सावधानीपूर्वक उपयोग पर) : पाचन क्रिया में सुधार: हींग पाचन एंजाइमों को सक्रिय करती है,…
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक तरफ फैंस T20 वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के आगामी सीजन को लेकर शेड्यूल में अहम बदलाव के संकेत मिले हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआती तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ‘ESPNcricinfo’ की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 की शुरुआत अब 28 मार्च से होने की संभावना है। दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने पहले सभी फ्रेंचाइजियों को 26 मार्च की तारीख दी थी। 15 दिसंबर को हुए कम्यूनिकेशन में इसी…
सोमवार नई ऊर्जा, नई योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों का दिन हो सकता है। ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए प्रगति के संकेत दे रही है, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का हाल— ♈मेष (Aries) आज का दिन: नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। काम में तेजी आएगी और रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। करियर: बॉस से प्रशंसा मिल सकती है, ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य: थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। परिवार: घर में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा…
होली को लेकर शहर में उत्साह अपने पराकाष्ठा पर है। बाजारों में चारों ओर रौनक दिखाई दे रही है। रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियाँ, पानी के गुब्बारे और आकर्षक सजावटी सामान से दुकानें सजी हुई हैं। मिठाई की दुकानों पर भी खास भीड़ देखने को मिल रही है, जहां पारंपरिक पकवानों की तैयारी जोरों पर है। बच्चे और युवा पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटे हैं। कोई दोस्तों के साथ होली खेलने की योजना बना रहा है तो कोई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त है। मोहल्लों और कॉलोनियों में होलिका दहन की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव के चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने लगभग 1000 लोगों से पूछताछ की और लाखों मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) खंगालीं। कई दिनों की लगातार जांच, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के बाद असली आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा देवार को गिरफ्तार कर लिया है। कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में महिला का शव मिलने…
मुंबई। जवान और पठान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है — और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म पहले ही कई वजहों से चर्चा में है—एक तरफ सिद्धार्थ आनंद के साथ सुपरस्टार की दोबारा जोड़ी, तो दूसरी ओर बेटी सुहाना खान के साथ उनका पहला ऑन-स्क्रीन कोलेबोरेशन। अब फिल्म के म्यूजिक को लेकर सामने आए नए अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। खबर है कि इस बड़े प्रोजेक्ट के…
रायपुर 1 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार के परिणामस्वरूप नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से साकार हो रहा है तथा विकसित छत्तीसगढ़ का स्वरूप स्पष्ट रूप से आकार ले रहा है। महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने आज हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने सुरक्षा, विकास और शांतिपूर्ण जीवन की राह को अपनाया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं…
