Author: Brijesh Choudhary
27 /02 /2026 : रिपोर्ट के अनुसार, नए नियमों का सबसे बड़ा प्रहार ड्राइवरों के व्यवहार पर है. अब तक नियम केवल ‘जुर्माना’ भरने तक सीमित थे, लेकिन अब सरकार ने इसे ‘बिहेवियरल कंट्रोल’ (व्यवहार नियंत्रण) से जोड़ दिया है. नए कानून के मुताबिक, यदि कोई ड्राइवर एक साल के भीतर 5 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो परिवहन विभाग (RTO) के पास उसका लाइसेंस निलंबित या हमेशा के लिए रद्द करने का पूरा अधिकार होगा। सरकार पाइंट बेस्ट नया सिस्टम ला सकती है। इस नये नियम के तहत अगर आप साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़ते…
रायपुर २७ फरवरी २०२६ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए…
रायपुर, 27 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म के प्रदर्शन के बाद कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है। संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को…
रायपुर 27 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ में दिनांक 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।उक्त निर्देशों के अनुरूप दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।…
रायपुर, 26 फरवरी 2026,छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्लाउड एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ के द्वारा “छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो प्रदर्शनी” दो दिवसीय विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 2 मार्च 2026 एवं 03 मार्च 2026 तक कला वीथिका, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, रायपुर में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक आयोजित होगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की जीवन-यात्रा, संघर्ष, उपलब्धियों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करना है, जिन्हें देश के…
आज का शुक्रवार धन, वैभव और सुख-समृद्धि का दिन माना जाता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और रिश्तों में मिठास के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को आज सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल — करियर, स्वास्थ्य, परिवार, प्रेम और उपाय के साथ पूरा दिन कैसा रहेगा। मेष राशि दिन की स्थिति: आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर: ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती…
दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई नगर थाना क्षेत्र सेक्टर 6 में स्थित साईं मंदिर में अज्ञात नकाबपोशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार की रात दरम्यान 2:30 बजे से 4:00 बजे के बीच अज्ञात नकाबपोश पीछे के रास्ते से मंदिर में घुसे। उन्होंने वहां तैनात गार्ड के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के केबल काट दिए और साईं बाबा की प्रतिमा पर लगे सोने-चांदी के मुकुट, चरण पादुका, चांदी के सिक्के, मूर्ति के पीछे दीवार पर लगी चांदी की डिजाइन ले उड़े। उन्होंने दान पेटी तोड़कर नकदी…
रायपुर 26 फरवरी 2026 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक, ओजस्वी लेखक-कवि और प्रखर इतिहासकार भी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई वैचारिक ऊर्जा प्रदान की तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सावरकर जी…
भारत में आज, 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है। विभिन्न शहरों और शुद्धता के आधार पर नवीनतम दरें निम्नलिखित हैं: सोने का भाव (Gold Price Today) देश में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग ₹1,59,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत ₹1,45,650 प्रति 10 ग्राम है। शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) दिल्ली ₹1,62,040 ₹1,48,550 मुंबई ₹1,61,890 …
मेष राशि आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। करियर: अटके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य: सिरदर्द से सावधान रहें। परिवार/रिश्ते: जीवनसाथी से मधुर संबंध। उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं। लकी प्रतिशत: 82% ♉ वृषभ राशि धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। करियर: व्यापार में नई डील संभव। स्वास्थ्य: पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। परिवार/रिश्ते: परिवार के साथ समय बिताएं। उपाय: पीली वस्तु दान करें। लकी प्रतिशत: 78% ♊ मिथुन राशि मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में…
