Author: Brijesh Choudhary
25 फरवरी 2026 को भारत में सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। नई दिल्ली,25फरवरी: 25 फरवरी 2026 की सुबह सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 110 रुपये बढ़कर 1,62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 1,61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 80 रुपये की वृद्धि हुई है, और यह अब 1,21,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति…
अमेरिका में चलीं भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी की वजह से 5 लाख घरों की बिजली चली गई, 11 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं । इतिहास के 153 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि जब अखबार नहीं छपा। अमेरिका में बर्फबारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और आठ राज्यों में एक फुट से अधिक बर्फ गिरी। अब इसका असर कई दिनों तक रहने वाला है। मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में ड्राइवरों को सड़कों से दूर रहने का आदेश दिया गया है, क्योंकि राज्य के साउथ कोस्ट में बर्फबारी की स्थिति के बाद बर्फ हटाने वाली टीमों को…
ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सोलर प्रोडक्ट्स (solar cells and panels) पर125.87% (लगभग 126%) का भारी शुरुआती काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) यानी आयात शुल्क लगा दिया है। यह फैसला 24-25 फरवरी 2026 को लिया गया है। इस कार्रवाई के मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं: कारण: अमेरिकी वाणिज्य विभाग (US Department of Commerce) का मानना है कि भारत सरकार अपने सोलर निर्माताओं को अनुचित सब्सिडी दे रही है, जिससे वे अमेरिकी बाजार में अपने उत्पाद बहुत कम कीमत पर बेच पा रहे हैं और स्थानीय अमेरिकी उत्पादकों को नुकसान हो रहा है। प्रभावित देश: भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया (86% से 143%) और…
25 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रस्थान से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रिय मित्र और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय विस्तार और गतिशीलता दिखाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली उनकी वार्ता से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि…
आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो कुछ राशियों को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल — मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। वृष राशि व्यापार में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मिथुन राशि आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन या सराहना मिल…
रायपुर, 25 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण बना है, जिसका परिणाम है कि व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये…
होलाष्टक फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर होलिका दहन तक चलने वाले 8 दिनों का अशुभ काल होता है। होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से होलिका दहन (पूर्णिमा) तक के 8 दिन का अशुभ काल है, जो इस वर्ष 24 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक रहेगा। इस अवधि में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन वर्जित माने जाते हैं क्योंकि इन दिनों ग्रहों का प्रभाव उग्र होता है। इस दौरान होली की तैयारियाँ शुरू होती हैं और भक्त भक्ति व दान-पुण्य के माध्यम से मानसिक शुद्धि करते हैं। होलाष्टक के बारे में मुख्य बातें:…
होली में शराब बेचने को लेकर आया नया अपडेट- पिछले दिनों आबकारी विभाग ने होली के दिन भी शराब बेचने का फैसला किया था। इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। रायपुर, 25 फरवरी 2026। पिछले दिनों आबकारी विभाग ने होली के दिन शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर सरकार ने असहमति व्यक्त की है। जिसके चलते आबकारी विभाग अब यू टर्न हो रहा है। राज्य सरकार ने होली पर शराब बिक्री की अनुमति नहीं मिलने पर आबकारी विभाग इस संबंध में जल्द आदेश जारी करेगा। नई आबकारी नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से…
छत्तीसगढ़ : वित्त वर्ष 2026-27 बजट ! रायपुर, 24 फरवरी 2026 : छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार का बड़ा रोडमैप सामने रखा है। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित यह बजट साय सरकार का तीसरा बजट है, जो किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट 2026–27 को जनकल्याण और विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों के सशक्तिकरण…
700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान 150 मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे रायपुर में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए बजट में 93 करोड़ रुपये का प्रावधान “नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नॉलेज हब तक- बदलते प्रदेश की नई तस्वीर” “शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन का संकल्प- बजट 2026-27 से सशक्त होगा प्रदेश का भविष्य” रायपुर, 24 फरवरी 2026 – राज्य सरकार ने बजट 2026-27 में शिक्षा और ग्रामोद्योग को विकास की मुख्यधारा में रखते हुए दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी प्रावधान किए हैं। विभागीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट प्रदेश की मानव पूंजी को सशक्त…
