धान खरीदी और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो पटवारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। समीक्षा बैठक के दौरान दस्तावेजों में त्रुटियां, कार्य में देरी और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन न होने की शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी प्रविष्टियां समय पर व पारदर्शी तरीके से की जाएं। SIR कार्य को लेकर भी उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें लापरवाही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। आगे से किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
read also: Petrol Diesel Price Today: 27 दिसंबर को फिर बदला रेट, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताज़ा दाम
प्रशासन ने सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन या लापरवाही पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कलेक्टर की इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

