Close Menu
    What's Hot

    जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा कार्तिक उरांव का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

    October 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह संपन्न, 1100 से अधिक युवा सम्मानित

    October 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का खतरा: खेतों में जलभराव से धान की तैयार फसल को भारी नुकसान की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»छत्तीसगढ़»जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा कार्तिक उरांव का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा कार्तिक उरांव का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyOctober 29, 2026225 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल माध्यम से सरगुजा अंचल में आयोजित जनजातीय समाज के महान जननायक एवं प्रख्यात अभियंता बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होकर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा, अंबिकापुर का नामकरण ‘अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर’ करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव का जीवन शिक्षा, संघर्ष और जनजातीय समाज के स्वाभिमान की प्रेरक गाथा है।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक और उच्च शिक्षित अभियंता थे, जिन्होंने विदेश में उच्च अध्ययन कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने शिक्षा को समाज में परिवर्तन लाने का सबसे सशक्त माध्यम बनाया और संसद में जनजातीय समाज के संवैधानिक अधिकारों, संस्कृति तथा हितों की मुखर आवाज बनकर उनका संरक्षण किया। उनके विचार आज भी समाज के सर्वांगीण विकास में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

    इस अवसर पर सीतापुर क्षेत्र को अधोसंरचना विकास की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने सोनतराई से सूर तक लगभग 3.82 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना पर 28 करोड़ रुपए से अधिक की राशि व्यय की जाएगी, जिससे सीतापुर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा तथा व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

    इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा नवनिर्मित महिला एनजीओ मेस भवन (उदयपुर), 12 अराजपत्रित अधिकारी आवास, 12 प्रधान आरक्षक व आरक्षक आवास तथा थाना सीतापुर में नवनिर्मित आवासीय भवनों का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, ताकि जवान और अधिकारी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

    अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प से नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता मिली है। इससे बस्तर के दूरस्थ अंचलों में शांति, विश्वास और विकास के नए रास्ते खुले हैं। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।

    कार्यक्रम में जनजातीय विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि वर्चुअल एवं प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बाबा कार्तिक उरांव के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह संपन्न, 1100 से अधिक युवा सम्मानित

    October 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का खतरा: खेतों में जलभराव से धान की तैयार फसल को भारी नुकसान की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता

    October 29, 2026

    सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार: ‘रोड एम्बुलेंस’ पहल से 48 घंटे में गड्ढों की होगी मरम्मत

    October 29, 2026
    Top Posts

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026572
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा कार्तिक उरांव का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

    By Brijesh ChoudharyOctober 29, 2026225

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल माध्यम से…

    छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह संपन्न, 1100 से अधिक युवा सम्मानित

    October 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का खतरा: खेतों में जलभराव से धान की तैयार फसल को भारी नुकसान की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता

    October 29, 2026

    चक्रवात ‘अर्णब’ का असर: गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के सीएम से की बात, केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: [email protected]

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा कार्तिक उरांव का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

    October 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह संपन्न, 1100 से अधिक युवा सम्मानित

    October 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का खतरा: खेतों में जलभराव से धान की तैयार फसल को भारी नुकसान की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता

    October 29, 2026
    Most Popular

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.