Author: Brijesh Choudhary
छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच लापता हुए 982 बच्चों में से 400 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे राज्य लापता बच्चों के मामले में देश में 6वें स्थान पर है। इस अवधि में 582 बच्चों को बरामद किया गया, लेकिन अभी भी लापता बच्चों में 14-17 आयु वर्ग की लड़कियां सबसे अधिक प्रभावित हैंबच्चों के गायब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे मानव तस्करी, बाल श्रम, पारिवारिक विवाद या घर से भागना। देशव्यापी स्थिति देखा जाये तो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development)…
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान की जंग के लगातार बढ़ते रहने से दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ा कर दिया है. परमाणु युद्ध के एक्सपर्ट्स और एक नई वैज्ञानिक स्टडी के अनुसार अगर दुनिया भर की 12 हजार न्यूक्लिअर मिसाइलों का इस्तेमाल होता है, तो लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे और पूरी धरती न्यूक्लिअर विंटर यानी ‘परमाणु शीत’ की चपेट में आ जाएगी. दुनिया में 10 साल तक बर्फ की बरसात होगी. एक अनुमान के अनुसार दुनिया में अगर परमाणु जंग हो गई तो केवल दो ऐसे देश हैं, जो बचे रहेंगे लेकिन वहां भी जीवन आसान…
प्रदेश में मार्च के शुरुआती सप्ताह से ही पारा चढ़ने लगा है और अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा है, जहाँ तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। राजधानी रायपुर में भी पारा 37-39 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दस्तक दे दी है। रायपुर में 37.0°C तापमान…
9 मार्च 2026, सोमवार का दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा के गोचर के साथ विशेष है, जो पैतृक संपत्ति से लाभ, भावनात्मक गहराई, और संवेदनशील स्वास्थ्य संकेत देता है। कन्या राशि वालों के लिए यह रचनात्मकता व सफलता का दिन है। मेष राशि वालों को सावधान रहने और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आज के लिए मुख्य सुझाव है कि शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें। 12 राशियों का राशिफल 9 मार्च 2026 (सोमवार): ♈मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल…
अहमदाबाद : भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गया। भारत की ओर से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाए। अभिषेक शर्मा ने…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक किसी भी प्रकार के विभाजन की परवाह किए बिना उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता दी जाती है। उन शुरुआती वर्षों से ही, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ने विकसित और विकासशील देशों की महिलाओं के लिए एक नया वैश्विक आयाम ग्रहण कर लिया है। वैश्विक संयुक्त राष्ट्र महिला सम्मेलनों से मजबूत हुए बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय महिला आंदोलन ने इस दिवस को महिलाओं के अधिकारों और राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी के लिए समर्थन जुटाने का…
रायपुर : प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, घने वन, झरनों की कलकल ध्वनि और ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ अब धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। वर्ष 2025 के दौरान कुल 800 से अधिक विदेशी पर्यटकों ने छत्तीसगढ़ की यात्रा की, जो यह संकेत देता है कि राज्य की अनछुई प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विविधता विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। छत्तीसगढ़ को “पर्यटकों का स्वर्ग” कहा जाता है, क्योंकि यहाँ प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे भव्य जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की…
रायपुर/पटना। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) Vishwa Ranjan का शनिवार 7 मार्च 2026 की रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें गंभीर हृदय संबंधी समस्या थी। फरवरी 2026 से ही उनकी हालत नाजुक थी और वे पटना के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक,वे 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। छत्तीसगढ़ कैडर मिलने से पहले उन्होंने लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में एडिशनल…
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि जूदेव जी के विचार, उनके आदर्श और सेवा का भाव आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए…
रायपुर, 07 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर बस्तर जिले में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और सम्मेलन के दौरान प्रदेश की महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।इस गरिमामय आयोजन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा वन…
