Close Menu
    What's Hot

    Women’s Asia Cup 2026: खिताबी अभियान का आज से बिगुल, थाईलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

    August 30, 2026

    ऑफ-रोड किंग की वापसी: नए अवतार और दमदार फीचर्स के साथ 2 सितंबर को पर्दा उठाएगी Mitsubishi Pajero

    August 30, 2026

    1 से 3 सितंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर होगा भव्य आयोजन, पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों के साथ दिखेगा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का रंग

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»Uncategorized»लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल श्री रमेन डेका ​चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं का सम्मान
    Uncategorized

    लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल श्री रमेन डेका ​चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं का सम्मान

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyAugust 30, 2026210 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर – राज्यपाल श्री रमेन डेका आज बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही, वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों, पीएटी (PAT) में चयनित विद्यार्थियों और ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत रोजगार प्राप्त 9 युवाओं को सम्मानित किया।

    ​जुनून और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी- राज्यपाल

    समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि नवनिर्मित सभाकक्ष से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने शिक्षक-छात्र संबंधों की प्रगाढ़ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने आचरण से छात्रों का रोल मॉडल बनना चाहिए। छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुनून पैदा करें और उसे हकीकत में बदलने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करें। नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यह नीति कौशल विकास और विषय विशेषज्ञता हासिल करने में सहायक है।

    ​डिजिटल तकनीक का संतुलित उपयोग जरूरी

    राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने छात्रों से अपील की कि वे तकनीक का इस्तेमाल केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करें। सोशल मीडिया और एआई (AI) सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन इनका अत्यधिक उपयोग आत्ममंथन और सृजनात्मक को कम कर देता है।

    ​ऐतिहासिक और गौरव का क्षण: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्यपाल के आगमन को चाम्पा गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराते हैं। उन्होंने छात्रों को असफलताओं से न घबराकर कड़ी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर ​ राज्यपाल ने अपनी स्वर्गीय माता चम्पावती डेका की स्मृति में स्कूल परिसर में अमलताश का पौधा रोपा। राजस्व मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण किया।

    बिहान की दीदियों ने धान और चावल के बीजों से निर्मित हस्तनिर्मित राखी बांधी

    कार्यक्रम में ‘बिहान’ योजना की आजीविका दीदियों द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया। इस दौरान दीदियों ने उन्हें धान और चावल के बीजों से निर्मित हस्तनिर्मित राखी बांधी, जिसकी राज्यपाल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    समारोह में ​शिक्षक व शिक्षाविद श्री एस.एम. पाध्ये, डॉ. निशा झा, डॉ. डी.एन. राय, और भूषण धुरंधर तथा​प्रतिभावान छात्र जिज्ञासु वर्मा (12वीं स्टेट टॉपर), साक्षी वर्मा, अमित कुमार टंडन (10वीं), तथा पीएटी चयनित प्रवीण डहरिया, ममता साहू एवं मयंक वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ऑफ-रोड किंग की वापसी: नए अवतार और दमदार फीचर्स के साथ 2 सितंबर को पर्दा उठाएगी Mitsubishi Pajero

    August 30, 2026

    भारत में आई लिमिटेड एडिशन रेंज रोवर स्पोर्ट ‘ट्वेंटी’, कीमत 1.90 करोड़ और V8 इंजन की ताकत

    August 30, 2026

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – 62 किसान हुए लाभान्वित, जिनमें 10 महिला किसान भी शामिल

    August 26, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026589

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026568

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026567

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    खेल

    Women’s Asia Cup 2026: खिताबी अभियान का आज से बिगुल, थाईलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

    By Brijesh ChoudharyAugust 30, 2026184

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज करने…

    ऑफ-रोड किंग की वापसी: नए अवतार और दमदार फीचर्स के साथ 2 सितंबर को पर्दा उठाएगी Mitsubishi Pajero

    August 30, 2026

    1 से 3 सितंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर होगा भव्य आयोजन, पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों के साथ दिखेगा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का रंग

    August 30, 2026

    भारत में आई लिमिटेड एडिशन रेंज रोवर स्पोर्ट ‘ट्वेंटी’, कीमत 1.90 करोड़ और V8 इंजन की ताकत

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    Women’s Asia Cup 2026: खिताबी अभियान का आज से बिगुल, थाईलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

    August 30, 2026

    ऑफ-रोड किंग की वापसी: नए अवतार और दमदार फीचर्स के साथ 2 सितंबर को पर्दा उठाएगी Mitsubishi Pajero

    August 30, 2026

    1 से 3 सितंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर होगा भव्य आयोजन, पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों के साथ दिखेगा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का रंग

    August 30, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026589

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026568

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026567
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.