रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक गलियारे में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के तहत, गणेश शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तें और अन्य भत्ते पृथक से जारी किए जाएंगे। बता दें कि गणेश शंकर मिश्रा का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग कुछ मुख्य बिंदु –
- नीति आयोग को पहले योजना आयोग के नाम से जाना जाता था.
- राज्य नीति आयोग थिंक टैंक संस्था के तौर पर काम करती है.
- छत्तीसगढ़ राज्य की दीर्घकालिक नीतियों और विकास को लेकर योजनाएं बनाती है.
- आयोग राज्य में नए विचारों, इनोवेशन और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देता है.
- वर्तमान में राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़@2047 के विजन पर कार्य कर रही है.
- इस आयोग के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं. वर्तमान में सीएम विष्णुदेव साय हैं.
- आयोग राज्य के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के तहत कार्य करता है.

