दुर्ग जिले में पुलिस ने जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट, प्रिंटर, कागज और अन्य उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल वे जाली करेंसी तैयार करने में कर रहे थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नकली नोट तैयार कर आसपास के इलाकों में छोटे दुकानदारों और बाजारों में चला रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।
read also: Train Accident: टनल के अंदर भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 70 लोग घायल
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जाली नोटों के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

