Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    September 15, 2026

    सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    September 15, 2026

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»छत्तीसगढ़»“सेवा संकल्प अभियान” प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़

    “सेवा संकल्प अभियान” प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharySeptember 15, 2026235 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशेष लेख :  धनंजय राठौर – संयुक्त संचालक, (जनसंपर्क) रायपुर

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक महीने का देशव्यापी अभियान है। इसका मकसद श्री मोदी के सेवा और विकास से जुड़े कामों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जनसेवा के कार्यक्रमों को बढ़ाना है। इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, स्कूलों में प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं।

    इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) निरंतर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यकाल के सम्मान में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। सेवा गतिविधियां में नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, जल संरक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसी 25 सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। श्रमदान के रूप में नागरिकों से कम से कम 25 मिनट श्रमदान करने की अपील की गई है, जिसकी फोटो या वीडियो माई भारत पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल प्रमाण-पत्र मिलेगा।

    विशेष कार्यक्रम के रूप में 17 सितम्बर 2026 को आशीर्वाद का दीया, नमो सेवा गाथा के तहत संभागीय मुख्यालय रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर (सरगुजा), और जगदलपुर (बस्तर), के आडिटोरियम में संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय कर प्रस्तावित तिथि अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नमो सेवा गाथा अंतर्गत नुक्कड नाटक, नृत्य नाटिका जिले केस्थानीय कलाकार के माध्यम से सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। सेवा सेतु अभियान (विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविर) और सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज जैसी अभिनव गतिविधियां आयोजित होंगी।

    इन गतिविधियों का संचालन शासकीय विभागों के साथ-साथ नागरिकों तथा सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग की महिलायें, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, स्वैच्छिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएँ, स्वयं-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा।

    कब से कब तक चलेगा अभियान

    यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है, जबकि 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे होंगे। 17 अक्टूबर 2026 को अभियान का समापन बड़े कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

    प्रदेशभर में होंगे सेवा कार्यक्रम

    अभियान के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूल और कॉलेजों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किये गए सेवा कार्यो और विकसित भारत की संकल्पना पर जानकारी दी जाएगी और ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, प्रदर्शनियां, सेमिनार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां होंगी। ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद दी जाएगी।

    आंगन का उत्सव’ में पोषण और महिला-बाल कल्याण पर जोर

    25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जाएगी। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान भी किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    कहानी बदलाव की’में सामने आएंगी सफलता की वास्तविक कहानियां

    अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों का संकलन किया जाएगा। इन कहानियों के माध्यम से यह बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का प्रभाव किस तरह आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। हितग्राहियों की सफलता की कहानियां अन्य पात्र नागरिकों को भी योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

    ‘विकसित भारत’ पर रहेगा जोर

    स्कूलों में विकसित भारत 2047 विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। ‘नमो सेवा’ के तहत नुक्कड़ नाटक और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे कार्यक्रम भी रखे गए हैं। पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यो में, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं और देश में आए बदलावों की कहानी को एक सरल, भावनात्मक और संगीतपूर्ण नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गाँव – गाँव तक पहुंचाया जाएगा। यह कार्य प्रदेशभर के स्कूलों, कॉलेजों, पंचायत, सामुदायिक केंद्र एवं अन्य सार्वजानिक स्थलों पर आयोजित किया जाएगा ।

    50 बदलाव वाले स्थानों का दौरा

    ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत करीब 50 ऐसे स्थान चुने जाएंगे, जिन्हें बीजेपी मोदी सरकार के दौर में हुए बदलाव का उदाहरण मानती है। इनमें गुजरात की GIFT City और बस्तर जैसे स्थान शामिल हैं। सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भी इन जगहों पर ले जाने की योजना है।

    17 अक्टूबर को बड़ा समापन

    अभियान के अंतिम दिन ‘जनसेवक महाकुंभ’ में पंचायत से संसद तक के करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ की सभी छह कड़ियां गाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    September 15, 2026

    सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    September 15, 2026

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 15, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    By Brijesh ChoudharySeptember 15, 2026189

    छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते…

    सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    September 15, 2026

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 15, 2026

    जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी

    September 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    September 15, 2026

    सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    September 15, 2026

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 15, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.