Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ऑल इज़ वेल: दीपक बैज बोले- विपक्ष का काम सिर्फ भ्रम फैलाना है

    September 15, 2026

    यात्री कृपया ध्यान दें! रायपुर स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों के चलते बदले मार्ग, जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharySeptember 15, 2026189 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नवा रायपुर के फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में प्रतिष्ठित ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ है। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) द्वारा आयोजित इस गोल्फ महाकुंभ का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और 1983 विश्वकप विजेता भारतीय कप्तान एवं पीजीटीआई के अध्यक्ष श्री कपिल देव ने संयुक्त रूप से किया।

    इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश के 132 शीर्ष प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी छत्तीसगढ़ में विकसित हो रहे खेल अनुकूल वातावरण और खेल पर्यटन को मिल रहे प्रोत्साहन को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि एक समय था जब लोग गोल्फ को केवल फिल्मों में देखते थे, लेकिन आज बदलते छत्तीसगढ़ में हम खुद ऐसे भव्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन आने वाले समय में नवा रायपुर को देश और दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे दिग्गज क्रिकेटर श्री कपिल देव ने छत्तीसगढ़ के आतिथ्य और खेल माहौल की जमकर सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में प्रत्येक वर्ष किया जाना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार खिलाड़ी यहां आ सकें और यह राज्य दिल्ली, कोलकाता व बेंगलुरु की तरह गोल्फ का एक बड़ा केंद्र बन सके।

    राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बजट में ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ को शामिल किया गया है। इसके अलावा, बस्तर और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे शांति और विकास की राह पर बढ़ रहे छत्तीसगढ़ की एक नई तस्वीर उभर रही है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    September 15, 2026

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 15, 2026

    जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी

    September 15, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    राजनीति

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ऑल इज़ वेल: दीपक बैज बोले- विपक्ष का काम सिर्फ भ्रम फैलाना है

    By Brijesh ChoudharySeptember 15, 2026339

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के भीतर किसी भी…

    यात्री कृपया ध्यान दें! रायपुर स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों के चलते बदले मार्ग, जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    September 15, 2026

    सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    September 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ऑल इज़ वेल: दीपक बैज बोले- विपक्ष का काम सिर्फ भ्रम फैलाना है

    September 15, 2026

    यात्री कृपया ध्यान दें! रायपुर स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों के चलते बदले मार्ग, जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    छत्तीसगढ़ बना ग्लोबल गोल्फ डेस्टिनेशन: डीपी वर्ल्ड ओपन 2026 से छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री साय और कपिल देव ने किया नवा रायपुर ओपन का शंखनाद

    September 15, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.