प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी (PM Mementos e-Auction) देश भर में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। यह अनूठी पहल न केवल लोगों को प्रधानमंत्री के साथ जुड़े खास तोहफों को अपना बनाने का अवसर देती है, बल्कि इसके जरिए जमा होने वाली राशि एक बड़े सामाजिक और पर्यावरणीय उद्देश्य के लिए उपयोग की जाती है।
ई-नीलामी की मुख्य विशेषताएं और खास उपहार
इस नीलामी में विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाली शानदार वस्तुएं शामिल हैं। इस बार के संस्करण में कुल 1,498 उपहार नीलामी के लिए रखे गए हैं, जिनमें से कई चुनिंदा वस्तुओं को ‘हीरो ऑब्जेक्ट्स’ का दर्जा दिया गया है:#
भगवान राम का चांदी का स्मृति चिह्न (कर्नाटक से): बेस प्राइस – ₹13.50 लाख
काकतीय कला तोरणम (Warangal Gate) की चांदी की प्रतिकृति: बेस प्राइस – ₹9 लाख
ट्री ऑफ लाइफ (Tree of Life) गोंड आर्ट पेंटिंग: बेस प्राइस – ₹7.50 लाख
रथारूढ़ जगन्नाथ परिवार: बेस प्राइस – ₹6 लाख
99.99% शुद्ध सोने की परत वाली राधा-कृष्ण की कलाकृति: बेस प्राइस – ₹5.40 लाख
नमामि गंगे अभियान के लिए समर्पित पहल
इस ई-नीलामी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इससे होने वाली पूरी कमाई को परोपकारी कार्यों में लगाया जाता है। नीलामी से प्राप्त होने वाला सारा धन केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ को दान किया जाता है, जो गंगा नदी के संरक्षण, पुनरुद्धार और उसकी सफाई के लिए पूरी तरह समर्पित है।
बोली लगाने की सरल प्रक्रिया
यदि आप भी प्रधानमंत्री को मिले इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपहारों में से किसी को खरीदना चाहते हैं, तो आप घर बैठे आसानी से बोली लगा सकते हैं
1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले पोर्टल pmmementos.gov.in पर विजिट करें।
2.अकाउंट बनाएं: अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन/साइन-इन करें (इसमें आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया भी शामिल है)।
3.कैटलॉग ब्राउज़ करें: उपलब्ध वस्तुओं की सूची देखें, अपनी पसंद के उपहार को कार्ट में जोड़ें।
4.बोली (Bid) लगाएं: तय नियमों के अनुसार उस वस्तु के लिए अपनी बोली लगाएं।
5.भुगतान और डिलीवरी: नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, यदि आपकी बोली सबसे उच्चतम (Highest Bidder) पाई जाती है, तो भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उपहार आपके पते पर डिलीवर कर दिया जाता है।
इसके अलावा, आप राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA), जयपुर हाउस में जाकर इन उपहारों की फिजिकल प्रदर्शनी भी देख सकते हैं।

