Close Menu
    What's Hot

    स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन! Hyundai की नई क्रॉसओवर SUV जल्द मचाएगी बाजार में धमाल

    September 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: अगले 2 दिनों तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    September 15, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण, उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»देश - विदेश»बैराबी–सैरांग रेल लाइन ने केवल एक वर्ष में मिजोरम में यात्रा, पर्यटन और माल परिवहन को नई दिशा दी, पहाड़ी राज्य के लिए खोले विकास और नए अवसरों के द्वार
    देश - विदेश

    बैराबी–सैरांग रेल लाइन ने केवल एक वर्ष में मिजोरम में यात्रा, पर्यटन और माल परिवहन को नई दिशा दी, पहाड़ी राज्य के लिए खोले विकास और नए अवसरों के द्वार

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharySeptember 14, 2026239 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी–सैरांग रेल लाइन एवं सैरांग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन मिजोरम के विकास और प्रगति के एक नए अध्याय की शुरुआत थी। अपने उद्घाटन के महज एक वर्ष के भीतर यह रेल लाइन केवल रेलवे के मानचित्र पर बनी एक लाइन न रहकर मिजोरम में बेहतर आवागमन, बाजारों तक आसान पहुंच, पर्यटन को बढ़ावा और नए अवसरों का द्वार बन गई है।

    एक ऐतिहासिक उपलब्धि : जब पहाड़ियों तक पहुंची रेल
    पीढ़ियों से मिजोरम के दुर्गम एवं पहाड़ी भू-भाग के कारण लंबी दूरी की यात्रा मुख्य रूप से सड़क मार्ग पर निर्भर रही है। इसके कारण यात्रा में अधिक समय लगता था तथा आवागमन कई बार कठिन और अनिश्चित रहता था। बैराबी–सैरांग नई रेल लाइन के चालू होने से इस स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।

    बैराबी–सैरांग रेल लाइन मिजोरम की ऊंची पहाड़ियों, गहरी घाटियों और दुर्गम भू-भाग से होकर गुजरती है और अपने आप में एक इंजीनियरिंग उपलब्धि है। इस परियोजना में कुल 153 पुल हैं, जिनमें 55 बड़े पुल, 88 छोटे पुल तथा 10 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज शामिल हैं। इनमें छह पुलों की ऊंचाई 70 मीटर से अधिक है। सबसे ऊंचे रेल पुल के पियर की ऊंचाई 114 मीटर है, जो दिल्ली के कुतुब मीनार से लगभग 42 मीटर अधिक है।

    इस रेल लाइन में कुल 45 सुरंगें हैं, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16 किलोमीटर है। बैराबी से आगे राष्ट्रीय रेल नेटवर्क को चार नवनिर्मित स्टेशनों—हॉर्टोकी, कावनपुई, मुआलकांग और अंततः सैरांग—से जोड़ते हुए यह रेल संपर्क मिजोरम की राजधानी आइजोल की सीमा तक पहुंचा है।

    13 सितंबर 2025 को बैराबी–सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन मिजोरम के लोगों के लंबे समय से संजोए गए रेल संपर्क के सपने को साकार करने वाला ऐतिहासिक अवसर रहा। इसके साथ ही राज्य के सबसे बड़े जनसंख्या केंद्र, प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक केंद्र के निकट विश्वसनीय यात्री एवं माल रेल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध हुई।

    यात्री आवागमन : आंकड़े बताते हैं लोगों का भरोसा
    आज सैरांग से देश के प्रमुख शहरों के लिए महत्वपूर्ण लंबी दूरी की रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। सैरांग–आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस ने मिजोरम को पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से सीधा प्रीमियम रेल संपर्क प्रदान किया है। वहीं गुवाहाटी और कोलकाता के लिए रेल सेवाओं ने पूर्वी एवं उत्तरी भारत के प्रमुख शैक्षणिक, व्यावसायिक और चिकित्सा केंद्रों से मिजोरम की भरोसेमंद कनेक्टिविटी सुनिश्चित की है।

    इसके अलावा फरवरी 2026 में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सैरांग–सिलचर पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे सैरांग और असम की बराक घाटी के बीच नियमित एवं विश्वसनीय यात्री रेल सेवा उपलब्ध हुई।

    पिछले एक वर्ष में इन रेल सेवाओं ने 1100 से अधिक यात्राएं पूरी की हैं और मिजोरम के लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं। इन सेवाओं का लाभ 15 लाख से अधिक यात्रियों ने उठाया है। यात्रियों की लगातार उच्च मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्येक यात्रा में ट्रेनों की औसत क्षमता उपयोग 100 प्रतिशत से अधिक रहा है।

    सैरांग–कोलकाता त्रि-साप्ताहिक ट्रेन की औसत यात्री क्षमता उपयोग 140 प्रतिशत से अधिक रही है, जबकि सैरांग–गुवाहाटी दैनिक ट्रेन में यह 110 प्रतिशत से अधिक रही। सैरांग–आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस ने भी 145 प्रतिशत से अधिक की औसत क्षमता उपयोग दर्ज की है। इन रेल सेवाओं से भारतीय रेलवे को कुल 54 करोड़ रुपये से अधिक की टिकट आय भी प्राप्त हुई है।

    पिछले एक वर्ष में सैरांग रेलवे स्टेशन ने 5.54 लाख से अधिक यात्री आवागमन को सफलतापूर्वक संभाला है। स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन लगभग 3300 यात्री पहुंच रहे हैं। सैरांग स्टेशन अब केवल यात्री आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र नहीं, बल्कि आसपास के समुदाय के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बन चुका है। स्थानीय नागरिकों द्वारा स्टेशन परिसर के आसपास पौधरोपण एवं अन्य पर्यावरणीय गतिविधियां भी की जा रही हैं।

    माल परिवहन में बड़ा बदलाव : रेल के जरिए आइजोल तक पहुंच रहा माल
    बैराबी–सैरांग रेल लाइन ने मिजोरम में माल परिवहन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। अब सीमेंट, निर्माण सामग्री, आवश्यक वस्तुएं और ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री सुरक्षित, समयबद्ध और किफायती तरीके से आइजोल के निकट पहुंचाई जा रही है।
    नई रेल लाइन के उद्घाटन के ठीक एक दिन बाद, 14 सितंबर 2025 को पहली मालगाड़ी सैरांग पहुंची। इस मालगाड़ी में गुवाहाटी के निकट टेटेलिया स्थित स्टार सीमेंट साइडिंग से 26,000 से अधिक बैग सीमेंट लाए गए। इस मालगाड़ी का मिजोरम में सीमेंट की कीमतों पर तत्काल प्रभाव पड़ा और यह स्पष्ट हुआ कि रेल परिवहन किस प्रकार लॉजिस्टिक्स लागत को कम करते हुए पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान दे सकता है।
    रेल के माध्यम से ऑटोमोबाइल की सीधी आपूर्ति से परिवहन लागत और समय में कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए वाहन अधिक किफायती हो सके हैं। दिसंबर 2025 में गुवाहाटी के निकट चांगसारी से 119 मारुति कारों की पहली ऑटोमोबाइल खेप रेल मार्ग से सैरांग पहुंची, जिसने क्षेत्र में ऑटोमोबाइल परिवहन को नई दिशा दी।

    पिछले एक वर्ष में 2500 से अधिक वैगन माल सैरांग पहुंच चुके हैं। इनमें लगभग 70 प्रतिशत माल सीमेंट, पत्थर और रेत जैसी निर्माण सामग्री का रहा है। इन सामग्रियों की उपलब्धता ने मिजोरम में आवास निर्माण और सार्वजनिक निर्माण कार्यों को गति देने के साथ-साथ कम लागत में बुनियादी ढांचे के विकास में मदद की है।

    सैरांग पहुंचने वाले अन्य प्रमुख रेल माल में चावल, उर्वरक तथा ऑटोमोबाइल शामिल हैं। ऑटोमोबाइल की 156 वैगन वाली खेपों ने वाहनों की अधिक क्षमता और सुरक्षित आपूर्ति का माध्यम उपलब्ध कराया है, जबकि उर्वरक और खाद्यान्न की आपूर्ति ने कृषि गतिविधियों तथा स्थानीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत किया है। इससे बड़ी मात्रा में माल की आवाजाही लंबी सड़क यात्राओं के बजाय अधिक प्रभावी रेल परिवहन के माध्यम से संभव हुई है।

    रेल संपर्क से शिक्षा और पर्यटन को भी मिला बढ़ावा
    दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी और सिलचर से सीधी रेल सेवाओं ने मिजोरम को देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच के लिहाज से और अधिक सुगम बना दिया है। रेल ने उन यात्रियों के लिए किफायती आवागमन का विकल्प उपलब्ध कराया है, जो पहले मुख्य रूप से हवाई यात्रा या लंबी सड़क यात्राओं पर निर्भर रहते थे। रेल संपर्क शुरू होने के बाद मिजोरम में पर्यटन में 86 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का लाभ केवल रेल यात्रा तक सीमित नहीं है। होटल, होमस्टे, रेस्तरां, टैक्सी, स्थानीय गाइड, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्थानीय बाजारों को भी इसका लाभ मिल रहा है। बेहतर रेल संपर्क से मिजोरम में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और आधिकारिक आयोजनों में देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों की भागीदारी बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

    मिजोरम के विद्यार्थियों के लिए भी रेल संपर्क एक महत्वपूर्ण सुविधा बनकर उभरा है। विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक संस्थानों, कोचिंग केंद्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक आयोजनों में भाग लेने के लिए राज्य से बाहर आने-जाने का अधिक सुविधाजनक और व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध हुआ है।

    स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में रेल की भूमिका
    रेलवे मिजोरम के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजारों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मिजोरम की प्रसिद्ध हथकरघा, बांस, बेंत एवं हस्तशिल्प परंपराओं को देश के अन्य हिस्सों के बाजारों से जोड़ने की नई संभावनाएं बनी हैं।

    19 सितंबर 2025 को सैरांग से पहली पार्सल खेप बुक की गई, जिसमें सैरांग–आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस के पार्सल वैन के माध्यम से एन्थ्यूरियम फूल दिल्ली भेजे गए। यह छोटी सी खेप अपने आप में एक बड़ा संदेश लेकर गई—मिजोरम के उच्च मूल्य वाले स्थानीय उत्पाद अब राज्य के भीतर से ही राष्ट्रीय बाजारों तक अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं

    एक वर्ष और आगे की राह : दूरियां घटीं, संभावनाएं बढ़ीं
    बैराबी–सैरांग रेल लाइन के एक वर्ष के सफर ने यह साबित किया है कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रेल संपर्क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का माध्यम भी बन सकता है।
    आज यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों तक सीधा संपर्क मिला है, विद्यार्थियों के लिए शिक्षण संस्थानों और परीक्षाओं तक पहुंच आसान हुई है, पर्यटकों को किफायती आवागमन का विकल्प मिला है, व्यापारियों को बाजारों के निकट बड़ी मात्रा में माल पहुंचाने की सुविधा मिली है, निर्माण सामग्री और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति अधिक क्षमता के साथ संभव हुई है तथा फूल, हस्तशिल्प और अन्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय उपभोक्ताओं तक पहुंचने का नया मार्ग मिला है।

    सैरांग की रेल कनेक्टिविटी का वास्तविक महत्व इस बात में निहित है कि इसने मिजोरम के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। दुर्गम पहाड़ियों के बीच निर्मित यह रेल लाइन दूरियों को कम करने के साथ-साथ विकल्पों का विस्तार कर रही है और मिजोरम को नई लॉजिस्टिक्स पहचान प्रदान कर रही है।

    यह रेल संपर्क आवागमन को सुविधा से, बुनियादी ढांचे को रोजगार एवं उद्यमिता से और कनेक्टिविटी को नए अवसरों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है।

    सैरांग–आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस ने मिजोरम को राष्ट्रीय राजधानी से सीधा प्रीमियम रेल संपर्क प्रदान किया है।

    सैरांग रेलवे ब्रिज का 114 मीटर ऊंचा पियर मिजोरम की रेल परियोजना की इंजीनियरिंग क्षमता का उल्लेखनीय उदाहरण है, जिसकी ऊंचाई दिल्ली के कुतुब मीनार से लगभग 42 मीटर अधिक है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुपरपावर बनने की राह में बड़ा दांव या कूटनीतिक उलझन? क्या रूसी Su-57 बनेगा भारत की ढाल, या पाक-चीन के J-35 प्लान पर भारी पड़ेगी ‘मेक इन इंडिया’ रणनीति!

    September 15, 2026

    ग्लोबल वार्मिंग में भारत का योगदान सिर्फ 0.05°C, अमेरिका-चीन और यूरोपीय संघ से बेहद पीछे: आईआईटी खड़गपुर और क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी का अध्ययन

    September 15, 2026

    जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकट: हिमालय के पिघलते ग्लेशियरों से खतरे में भारत की 20% GDP, मंडरा रहा बड़ा आर्थिक और जल संकट

    September 15, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    अन्य

    स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन! Hyundai की नई क्रॉसओवर SUV जल्द मचाएगी बाजार में धमाल

    By Brijesh ChoudharySeptember 15, 2026327

    भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की बदलती पसंद को देखते हुए दक्षिण कोरियाई प्रमुख वाहन…

    छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: अगले 2 दिनों तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    September 15, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण, उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    September 15, 2026

    रायपुर: गोल बाजार के 117वें गणेशोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बप्पा के दरबार में टेका माथा

    September 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन! Hyundai की नई क्रॉसओवर SUV जल्द मचाएगी बाजार में धमाल

    September 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: अगले 2 दिनों तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    September 15, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण, उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    September 15, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.