Author: Brijesh Choudhary
रायपुर, 28 फरवरी 2026 शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर खैरागढ़,छुईखदान, गंडई जिले के नागरिक अब बिजली बिल के बोझ से मुक्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं, वे अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे ग्रिड में भेजते हुए “ऊर्जादाता” के रूप में नई पहचान भी बना रहे हैं। केसीजी जिले के ग्राम टेकापार कला निवासी श्री काशीराम श्रीवास ने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।…
मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान के 30 रणनीतिक ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया गया है। ईरान की राजधानी तेहरान के मध्य इलाके में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए हैं। रिपब्लिक इलाके में मिसाइलें गिरने की खबर है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को आनन-फानन में किसी ‘सीक्रेट’…
रायपुर, 28 फरवरी 2026 : छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग की सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। इसमें दूरभाष, व्हाट्सएप, पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। मुख्यमंत्री के जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों के आवेदनों निराकरण भी सीएम हेल्पलाईन से किया जा सकेगा एवं जिलों में कलेक्टर द्वारा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाईन में दर्ज किया जाएगा। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहूल भगत की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाईन योजना…
रायपुर : छत्तीसगढ़ : बस्तर जैसे वन संपन्न क्षेत्र में अब महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। गीदम विकासखंड में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण से प्रेरित होकर कई महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में नए प्रयास शुरू किए हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही है। पत्तल-दोना निर्माण से आत्मनिर्भरता की ओर गीदम की महिला उद्यमी रेणु पोटाम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपनी टीम “महिला साहिता समूह” के साथ पत्तल एवं दोना निर्माण का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को…
यह बड़ी और दुखद खबर आज बोलिविया से सामने आई है: बोलिविया की राजधानी ला पाज़ (La Paz) के नज़दीक एल ऑल्टो (El Alto) शहर में शुक्रवार (27 फरवरी 2026) शाम को एक बोलीवियाई वायु सेना का हर्क्यूलिस C‑130 विमान क्रैश हो गया। दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई और लगभग 30 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी अधिकारियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताई गई है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोलीविया की वायु सेना का Lockheed C‑130 Hercules कार्गो विमान था।विमान बोलीविया के सेंट्रल बैंक के नए छपे बैंक नोट (बैंकनोट) ले जा रहा था, जब यह रनवे…
कानूनी अड़चनों और विवादों के बीच रिलीज़ होने वाली फिल्में अक्सर अपनी कहानी से ज्यादा अपने “नज़रिए” को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक फिल्म है The Kerala Story 2, जो थिएटर्स तक पहुंचने से पहले ही कानूनी याचिकाओं और राजनीतिक बहसों के केंद्र में रही। लंबे विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद The Kerala Story 2 आखिरकार 27 फरवरी की शाम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सुबह रिलीज तय थी, लेकिन कोर्ट की कार्यवाही के कारण दोपहर बाद स्टे हटाया गया, जिसके चलते कई शहरों में शो शाम 7 या रात 8 बजे…
आज शनिवार, 28 फरवरी 2026 का दिन शनि देव की कृपा, कर्म और अनुशासन से जुड़ा माना जाता है। आज कई राशियों को रुके हुए कार्यों में प्रगति मिलेगी, वहीं कुछ को संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल: ♈मेष दैनिक स्थिति: आज मेहनत का फल मिलने का दिन है। अधूरे काम पूरे होंगे। करियर: ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है, आराम जरूर करें। परिवार: परिवार में किसी बड़े का सहयोग मिलेगा। रिश्ते: पार्टनर के साथ छोटी बात पर…
नई दिल्ली। Digital Arrest Scam: नई दिल्ली से साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मोबाइल पर लॉटरी, निवेश दोगुना करने या ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे डरावने हथकंडों से लोगों को ठगने वाले गिरोहों पर लगाम कसने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने देशभर में 336 साइबर कमांडो तैनात कर दिए हैं। ये कमांडो अस्पतालों पर साइबर हमले से लेकर स्कूलों में फर्जी धमकी कॉल और बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड तक से निपटने के लिए प्रशिक्षित हैं। पिछले पांच वर्षों में साइबर अपराध के मामलों में आठ गुना वृद्धि दर्ज की गई है और हर…
रायपुर – छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शिक्षा…
