♈मेष राशि
आज आपका दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 1, 3, 9
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र का दान दें।
♉वृषभ राशि
पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। कार्यकुशलता के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 2, 6
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद चीजों का भोग लगाएं।
♊मिथुन राशि
संवाद और संपर्क के लिहाज से दिन बेहद शानदार है। लंबे समय से अटका हुआ कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 3, 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
♋कर्क राशि
आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में नई योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग हैं।
शुभ अंक: 1, 2
शुभ रंग: भगवा
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
♌सिंह राशि
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 1, 3
शुभ रंग: स्वर्णिम
उपाय: तांबे के लड़े से सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
♍कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बौद्धिक क्षमता से आप कठिन कार्यों को भी आसानी से हल कर लेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
शुभ अंक: 4, 7
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♎तुला राशि
सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। व्यापारिक स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी।
शुभ अंक: 2, 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: छोटी कन्याओं को उपहार स्वरूप कुछ मीठा दें।
♏वृवृश्चिक राशि
जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने का दिन है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। मित्रों की सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।
शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग: सिंदूरी
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
♐धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं।
शुभ अंक: 3, 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें।
♑मकर राशि
करियर में अचानक बड़े बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में बजट का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 5, 8
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं।
♒कुंभ राशि
व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास की एंट्री होने की संभावना है।
शुभ अंक: 4, 8
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
♓मीन राशि
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ऊर्जावान बना रहेगा। किसी पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 3, 7
शुभ रंग: सुनहरा पीला
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और गरीबों को भोजन कराएं।

