नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा आगामी 13 और 14 मार्च 2026 को ‘आदि परब: परम्परा से पहचान तक’ का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय संस्कृति और गौरव को समर्पित इस विशेष महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा करने के लिए विभाग द्वारा 11 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस-वार्ता बुलाई गई है।
यह प्रेस-वार्ता नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI) के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम को आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं टीआरटीआई की संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। इस दौरान वे आयोजन के उद्देश्यों, शामिल होने वाले कलाकारों और दो दिनों तक चलने वाले विभिन्न सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। विभाग ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया है ताकि प्रदेश की समृद्ध जनजातीय विरासत के इस उत्सव को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

