Close Menu
    What's Hot

    ईरान के साथ युद्ध तेज होने के साथ अमेरिकी रक्षा कंपनियां उन्नत हथियारों का उत्पादन चार गुना बढ़ाएंगी – ट्रंप ने घोषणा की।

    March 7, 2026

    शनिवार,7 मार्च 2026 को इन राशि वालों के लिए दिन आत्मसंतुष्टि और सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। शनिदेव की कृपा और ग्रहों की स्थिति आपके साहस और निर्णय क्षमता को मजबूती देगी।आइए जानते है 12 राशियों का आज का राशिफल ।

    March 7, 2026

    रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»अन्य»रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
    अन्य

    रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बारनवापारा अभ्यारण्य के पास स्थित देवपुर रेंज में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए नेचर कैंप मड हाउस (मिट्टी के घर) शुरू किए गए हैं। ये घर पारंपरिक तरीके से मिट्टी और प्राकृतिक सामग्रियों से बने हैं, जो सैलानियों को प्रकृति के करीब रहने का अनूठा और शांत अनुभव प्रदान करते हैं।
    बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर वन परिक्षेत्र में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘नेचर कैंप मड हाउस’ का शुभारंभ किया गया। यह पहल वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डे के विशेष प्रयासों से शुरू की गई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि नेचर कैंप मड हाउस को प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक शैली से तैयार किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के करीब रहने का अनूठा अनुभव मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों की आय के स्थायी साधन विकसित करना है। इस परियोजना के संचालन में स्थानीय वन प्रबंधन समिति और स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
    इसी क्रम में बारनवापारा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के पर्यटन ग्राम में एक आधुनिक रिसेप्शन भवन का भी शुभारंभ किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से यहां पर मड हाउस मॉडल बनाए गए हैं। इन मड हाउस में ठहरने वालों को प्रकृति और ग्रामीण परिवेश का पूरा आनंद मिलेए इसकी व्यवस्था की गई है। बारनवापारा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक रिसेप्शन भवन भी बनाए गए हैं। इन तमाम सुविधाओं और व्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी, उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा, बेरोजगारी भी कम होगी।
    इस नए कैंप को स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक निर्माण शैली के साथ तैयार किया गया है। मिट्टी, लकड़ी और प्राकृतिक सामग्री से बने मड हाउस पर्यावरण के अनुकूल हैं। आसपास के जंगल के साथ पूरी तरह घुलते.मिलते नजर आने वाले ये मड हाउस पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। वन विभाग का उद्देश्य है, कि पर्यटन हो लेकिन प्रकृति पर दबाव कम से कम पड़े। इस केंद्र के माध्यम से आने वाले पर्यटकों को अभ्यारण्य की जैव विविधता, वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप की मंशा के अनुरूप वन विभाग ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जिनमें वन संरक्षण और स्थानीय विकास का संतुलन बना रहे।
    इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर सहित विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह पहल देवपुर क्षेत्र को ईको-पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking : होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, दो दिनों में 179 करोड़ से अधिक की शराब बिकी !

    March 6, 2026

    राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

    March 6, 2026

    इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

    March 3, 2026
    Top Posts

    बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

    March 6, 20269

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला – पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया CBI केस में आरोपमुक्त

    February 27, 20266

    इजरायल‑अमेरिका द्वारा ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, तेहरान सहित कई शहरों में जोरदार धमाकों और विस्फोटों – इजरायल में इमरजेंसी घोषित – क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया ?

    February 28, 20265
    Don't Miss
    देश - विदेश

    ईरान के साथ युद्ध तेज होने के साथ अमेरिकी रक्षा कंपनियां उन्नत हथियारों का उत्पादन चार गुना बढ़ाएंगी – ट्रंप ने घोषणा की।

    By Brijesh ChoudharyMarch 7, 20260

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 मार्च 2026 को प्रमुख रक्षा कंपनियों के सीईओ के…

    शनिवार,7 मार्च 2026 को इन राशि वालों के लिए दिन आत्मसंतुष्टि और सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। शनिदेव की कृपा और ग्रहों की स्थिति आपके साहस और निर्णय क्षमता को मजबूती देगी।आइए जानते है 12 राशियों का आज का राशिफल ।

    March 7, 2026

    रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 7, 2026

    Breaking : होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, दो दिनों में 179 करोड़ से अधिक की शराब बिकी !

    March 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 4952001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ईरान के साथ युद्ध तेज होने के साथ अमेरिकी रक्षा कंपनियां उन्नत हथियारों का उत्पादन चार गुना बढ़ाएंगी – ट्रंप ने घोषणा की।

    March 7, 2026

    शनिवार,7 मार्च 2026 को इन राशि वालों के लिए दिन आत्मसंतुष्टि और सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। शनिदेव की कृपा और ग्रहों की स्थिति आपके साहस और निर्णय क्षमता को मजबूती देगी।आइए जानते है 12 राशियों का आज का राशिफल ।

    March 7, 2026

    रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 7, 2026
    Most Popular

    बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

    March 6, 20269

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला – पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया CBI केस में आरोपमुक्त

    February 27, 20266
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.