नई दिल्ली, 6 मार्च 2026। UPSC Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। यूपीएससी, इस सरकारी रिजल्ट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है।
IAS, IPS, IFS और सेंट्रल सर्विसेज – ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ में अपॉइंटमेंट के लिए कुल 958 कैंडिडेट्स को रिकमेंड किया गया है। UPSC ने UPSC CSE 2025 मेन्स रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा कि 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स का कैंडिडेचर प्रोविजनल रखा गया है और दो कैंडिडेट्स के रिजल्ट रोक दिए गए हैं। यूपीएससी 2025 की टॉपर लिस्ट में इस बार लड़कों का बोलबाला रहा है। टॉप 10 में से केवल 3 लड़कियां हैं।
पिछले साल 25 मई को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. जबकि मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक कराई गई थी. आखिरी दौर की परीक्षा यानी पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू 27 फरवरी, 2026 को खत्म हुआ।
शीर्ष 10 रैंक धारक –
1. ANUJ AGNIHOTRI
2. RAJESHWARI SUVE M
3. AKANSH DHULL
4. RAGHAV JHUNJHUNWALA
5. ISHAN BHATNAGAR
6. ZINNIA AURORA
7. A R RAJAH MOHAIDEEN
8. PAKSHAL SECRETRY
9. ASTHA JAIN
10. UJJWAL PRIYANK
यूपीएससी 2025 रिजल्ट और चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है। वहीं किस कैंडिडेट्स के कितने मार्क्स रहे हैं, यह जानकारी भी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। यूपीएससी इसे 15 दिनों में जारी करेगा। जिसके बाद आप यूपीएससी फाइनल कटऑफ भी चेक कर सकेंगे।

