Close Menu
    What's Hot

    शनिवार,7 मार्च 2026 को इन राशि वालों के लिए दिन आत्मसंतुष्टि और सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। शनिदेव की कृपा और ग्रहों की स्थिति आपके साहस और निर्णय क्षमता को मजबूती देगी।आइए जानते है 12 राशियों का आज का राशिफल ।

    March 7, 2026

    रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 7, 2026

    Breaking : होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, दो दिनों में 179 करोड़ से अधिक की शराब बिकी !

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»खेल»युवा शक्ति को नई उड़ान देगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’
    खेल

    युवा शक्ति को नई उड़ान देगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर, सरगुजा और बस्तर के खेल मैदानों में होगा। मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को प्रदान की गई है। इस आयोजन में कुल 7 प्रतिस्पर्धात्मक और 2 प्रदर्शनात्मक खेल आयोजित किए जाएंगे। रायपुर में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कबड्डी (डेमो), सरगुजा में कुश्ती एवं मलखम्ब (डेमो) तथा बस्तर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और खेल सहित हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 न केवल वनांचल के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचान देने का मंच बनेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगा।
    बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं की स्वीकृति एवं निर्माण, खेलो इंडिया की केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन, खेल अकादमियों की गतिविधियों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव और आगामी कार्ययोजना की भी समीक्षा की। उन्होंने विगत वर्षों में स्वीकृत वृहद एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

    प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही मलखम्ब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी तथा अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखम्ब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।
    बस्तर ओलंपिक में एक लाख 65 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति, विकास और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनजातीय अंचलों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ICC Men’s T20 World Cup के रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह।

    March 5, 2026

    ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका का अजेय रथ रोका !

    March 5, 2026

    8 मार्च 2026 को अलवर सहित देश के 250 जिलों में अस्मिता एथलेटिक्स लीग के तहत 1 लाख से अधिक महिलाएं और युवतियां दौड़ में भाग लेंगी।

    March 4, 2026
    Top Posts

    बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

    March 6, 20269

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला – पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया CBI केस में आरोपमुक्त

    February 27, 20266

    इजरायल‑अमेरिका द्वारा ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, तेहरान सहित कई शहरों में जोरदार धमाकों और विस्फोटों – इजरायल में इमरजेंसी घोषित – क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया ?

    February 28, 20265
    Don't Miss
    राशिफल

    शनिवार,7 मार्च 2026 को इन राशि वालों के लिए दिन आत्मसंतुष्टि और सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। शनिदेव की कृपा और ग्रहों की स्थिति आपके साहस और निर्णय क्षमता को मजबूती देगी।आइए जानते है 12 राशियों का आज का राशिफल ।

    By Brijesh ChoudharyMarch 7, 20260

    शनिवार का दिन Shani Dev को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों…

    रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 7, 2026

    Breaking : होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, दो दिनों में 179 करोड़ से अधिक की शराब बिकी !

    March 6, 2026

    UPSC Result 2025 : UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय स्तर पर पहली रैंक (AIR 1) हासिल कर किया टॉप। टॉपर लिस्ट में इस बार लड़कों का बोलबाला –

    March 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 4952001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शनिवार,7 मार्च 2026 को इन राशि वालों के लिए दिन आत्मसंतुष्टि और सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। शनिदेव की कृपा और ग्रहों की स्थिति आपके साहस और निर्णय क्षमता को मजबूती देगी।आइए जानते है 12 राशियों का आज का राशिफल ।

    March 7, 2026

    रायपुर : ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 7, 2026

    Breaking : होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, दो दिनों में 179 करोड़ से अधिक की शराब बिकी !

    March 6, 2026
    Most Popular

    बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

    March 6, 20269

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला – पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया CBI केस में आरोपमुक्त

    February 27, 20266
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.