भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी JSW MG मोटर इंडिया ने फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में अपनी नई और प्रीमियम SUV MG Majestor को लॉन्च कर दिया है। यह नई एसयूवी D+ सेगमेंट SUV है, जो कंपनी की मौजूदा MG Gloster से ऊपर पोजीशन की जाएगी। MG Majestor एसयूवी भारतीय बाजार में सीधे टोयोटा फॉर्च्यूनर और वोक्सवैगन Tayron R-Line जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
MG Majestor SUV की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान नहीं किया है। अप्रैल 2026 में इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान किया जाएगा लेकिन अनुमान है कि इस एसयूवी की कीमत लगभग 40 से 45 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। MG Majestor की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है. यह बुकिंग अधिकृत डीलरशिप या ऑनलाइन चैनल के जरिए की जा सकती है. वहीं डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी.
एमजी मैजेस्टर के मुख्य विवरण (Details):
इंजन और परफॉर्मेंस:
2.0L ट्विन टर्बो डीजल इंजन। यह 4×4 (AWD) सिस्टम और 10 ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड्स के साथआएगी ।
डिज़ाइन और आकार:
यह एक बड़ी SUV है, जिसमें 219 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 810 mm की वॉटर वेडिंग क्षमता है।
फीचर्स:
इसमें 12.3-इंच की दो स्क्रीन (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), 360-डिग्री HD कैमरा, मसाज और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं।
सेफ्टी :
इसमें ADAS लेवल 2, 6-एयरबैग्स, ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक (फ्रंट, रियर, सेंटर), और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सुरक्षा फीचर्स हैं।
बुकिंग:
इसकी प्री-बुकिंग ₹41,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है।
यह कार लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित है, जो इसे मजबूती प्रदान करती है।

