रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे 14 जनवरी से ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की खरीद पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा। रेलवे का यह कदम डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और यात्रियों को सुविधाजनक टिकट बुकिंग विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह छूट केवल रेलवन मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे गए अनारक्षित टिकटों पर ही लागू होगी। इससे यात्रियों को न सिर्फ टिकट काउंटर की लंबी कतारों से राहत मिलेगी, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी होगी। रेलवे को उम्मीद है कि इस पहल से अधिक से अधिक यात्री डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करेंगे।
read also: CG Police Transfer: साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, ASI से लेकर TI तक हुए स्थानांतरित
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक रेलवन ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठाएं। 14 जनवरी से शुरू होने वाली यह सुविधा यात्रियों के सफर को और आसान व किफायती बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

