Close Menu
    What's Hot

    आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): करवा चौथ पर ग्रहों के शुभ संयोग से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

    October 29, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह का आयोजन ।

    October 28, 2026

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»अन्य»Train Accident: टनल के अंदर भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 70 लोग घायल
    अन्य

    Train Accident: टनल के अंदर भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 70 लोग घायल

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyDecember 31, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Train Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के पीपलकोटी में टिहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन की टनल के अंदर मजदूरों को लाने वाली 2 लोको ट्रेन आपस में टकरा गई हैं। इस हादसे में 70 मजदूर घायल हो गए हैं। ये हादसा मंगलवार रात लगभग 10 बजे उस वक्त हुआ जब मजदूरों की शिफ्ट चेंज हो रही थी। दोनों ट्रेनों में करीब 108 मजदूर सवार थे। बता दें कि चमोली में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान, टनल बनाने के काम में, लोकल ट्रॉली ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था की वजह से यह घटना हुई है। इस घटना का इंडियन रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है। ये इंडियन रेलवे की ट्रेनें नहीं हैं, यह टनल प्रोजेक्ट टीम द्वारा ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया गया एक लोकल इंतजाम है।

    Ration Card: E-KYC में फिंगरप्रिंट समस्या का समाधान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए होगा केवायसी

    कैसे हुआ हादसा?

    शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एक ट्रेन ने पीछे से दूसरी ट्रेन को टक्कर मार दी। अंधेरे हिस्से में हुई इस टक्कर से अंदर मौजूद मजदूर संभल नहीं पाए और कई लोग ट्रेन के भीतर ही गिर पड़े। टक्कर लगते ही सुरंग के भीतर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मजदूरों को समझ में नहीं आया कि बाहर कैसे निकलें।

    47 मजदूरों का गोपेश्वर जिला अस्पताल में इलाज

    सूचना मिलते ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लोग और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस और दूसरी गाड़ियों से गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं जबकि कुछ को गंभीर चोटों के चलते विशेष निगरानी में रखा गया है। 42 घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है जबकि 17 मजदूरों को पीपलकोटी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    CG Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, शीतलहर का अलर्ट

    झारखंड, ओडिशा के रहने वाले हैं ज्यादातर मजदूर

    हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। ज्यादातर मजदूर झारखंड और ओडिशा के रहने वाले हैं। घायल मजदूरों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।

    टिहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (THDC) का विष्णुगाड़ पीपलकोटी में हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट चल रहा है। इसी प्रोजेक्ट की टनल के अंदर ये हादसा हुआ है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह का आयोजन ।

    October 28, 2026

    नीरज यादव का निधन: एशियन पैरा गेम्स के 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने किया सुसाइड, डोपिंग बैन के चलते थे तनाव में

    October 28, 2026

    करवा चौथ: बाजारों में छाई रौनक, अटूट विश्वास और उल्लास के साथ सुहागिनों ने रखा अखंड सौभाग्य का व्रत

    October 28, 2026
    Top Posts

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026572
    Don't Miss
    राशिफल

    आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): करवा चौथ पर ग्रहों के शुभ संयोग से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

    By Brijesh ChoudharyOctober 29, 2026126

    ♈मेष राशि: आज का दिन आपके लिए परिवार और आर्थिक मामलों में शानदार रहने वाला…

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह का आयोजन ।

    October 28, 2026

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए आय का बड़ा जरिया: आजीविका डबरियों और अमृत सरोवरों में शुरू हुआ झींगा व मछली पालन

    October 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: [email protected]

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): करवा चौथ पर ग्रहों के शुभ संयोग से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

    October 29, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह का आयोजन ।

    October 28, 2026

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से

    October 28, 2026
    Most Popular

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.