Close Menu
    What's Hot

    “अमेरिका-इजरायल हमले में जमींदोज हुए ईरान के परमाणु सपने; ट्रंप ने खारिज किया युद्धविराम का प्रस्ताव।

    May 12, 2026

    PBKS vs DC IPL 2026: “अक्षर-मिलर का धर्मशाला में धमाका: दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से रौंदा, पंजाब की लगातार चौथी हार”

    May 12, 2026

    गुवाहाटी रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; बोले- असम में तीसरी बार भाजपा की जीत सुशासन की प्रतीक

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»राजनीति»बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?
    राजनीति

    बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyMarch 6, 202620 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जो राज्य की राजनीति में एक युग के अंत और बड़े उलटफेर का संकेत है। नीतीश कुमार, जो 21 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, अब राज्यसभा जाएंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव से बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

    10 बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन कर दिया, इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए के सीनियर नेता मौजूद रहे, पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी. उनके राज्यसभा जाने के फैसले ने सभी को चौंका दिया।

    नीतीश कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले नीतीश ने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री और राज्य की नयी सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘दो दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन जताया है. उसी विश्वास की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है. आपके भरोसे और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की एक नयी पहचान प्रस्तुत कर रहा है। नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।

    उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, ‘इसी आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी ईमानदारी के साथ आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भविष्य में भी आपसे मेरा संबंध बना रहेगा और विकसित बिहार के निर्माण के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा संकल्प अडिग रहेगा. राज्य में बनने वाली नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

    वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत दिलाने के बाद कुमार के पद छोड़ने से अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के किसी नेता के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो बिहार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिलेगा। हिंदी भाषी राज्यों में बिहार ही अब तक ऐसा राज्य रहा है जहां बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं रहा है। बिहार से राज्यसभा की पांच सीट के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है और बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। राज्य विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए नीतीश कुमार का संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गुवाहाटी रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; बोले- असम में तीसरी बार भाजपा की जीत सुशासन की प्रतीक

    May 12, 2026

    तमिलनाडु में ‘विजय’ शंखनाद: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे TVK प्रमुख, चेन्नई में ऐतिहासिक उत्सव का आगाज

    May 9, 2026

    केरल में ‘वेणुगोपाल’ युग की आहट: 47 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी वायरल, रविवार को खरगे करेंगे नए CM का ऐलान

    May 8, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026589

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026568

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026567

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    देश - विदेश

    “अमेरिका-इजरायल हमले में जमींदोज हुए ईरान के परमाणु सपने; ट्रंप ने खारिज किया युद्धविराम का प्रस्ताव।

    By Brijesh ChoudharyMay 12, 2026348

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका…

    PBKS vs DC IPL 2026: “अक्षर-मिलर का धर्मशाला में धमाका: दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से रौंदा, पंजाब की लगातार चौथी हार”

    May 12, 2026

    गुवाहाटी रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; बोले- असम में तीसरी बार भाजपा की जीत सुशासन की प्रतीक

    May 12, 2026

    नवा रायपुर में कन्वेंशन सेंटर और बिलासपुर में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, CSIDC की बैठक में अधोसंरचना विकास पर मुहर

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    “अमेरिका-इजरायल हमले में जमींदोज हुए ईरान के परमाणु सपने; ट्रंप ने खारिज किया युद्धविराम का प्रस्ताव।

    May 12, 2026

    PBKS vs DC IPL 2026: “अक्षर-मिलर का धर्मशाला में धमाका: दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से रौंदा, पंजाब की लगातार चौथी हार”

    May 12, 2026

    गुवाहाटी रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; बोले- असम में तीसरी बार भाजपा की जीत सुशासन की प्रतीक

    May 12, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026589

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026568

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026567
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.