Close Menu
    What's Hot

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया: हड़ताल खत्म, दो दशकों बाद कैंपस में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ

    October 26, 2026

    ‘ब्राजील किसी पर निर्भर नहीं..’, राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद वामपंथी नेता लूला डा सिल्वा का ट्रंप और अमेरिकी नीतियों पर कड़ा तंज

    October 26, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे: पटना में शिकायत दर्ज, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»छत्तीसगढ़»जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyOctober 24, 2026183 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनजातीय कार्य मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्रायफेड) द्वारा आयोजित ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ किया। जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह बाजार 2 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकारों, कारीगरों और कलाकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया गया है।

    जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर

    मंत्री श्री नेताम ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर हैं। जनजातीय कारीगरों के उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराना उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आदि बाजार जैसे आयोजनों से जनजातीय शिल्पकारों और कारीगरों की मेहनत को उचित मूल्य मिलने के साथ ही उनके उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी होता है।

    इस प्रकार के आयोजन से जनजातीय समुदायों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत होता है

    मंत्री श्री नेताम ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों और शिल्पकारों को एक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलना अत्यंत सराहनीय है। इससे न केवल पारंपरिक कला और शिल्प को नई पहचान मिलती है, बल्कि विभिन्न राज्यों के कारीगरों को एक-दूसरे की कला, तकनीक और हुनर को जानने तथा सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है। इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ ही जनजातीय समुदायों के बीच आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।

    आदि बाजार 2026 जनजातीय शिल्पकारों के उत्पाद को नई पहचान दिलाने और आजीविका बढ़ाने में महत्वपूर्ण

    श्री नेताम ने कहा कि जनजातीय कारीगरों की प्रतिभा और परिश्रम से निर्मित उत्पादों की अपनी विशिष्ट पहचान है। आवश्यकता है कि इन उत्पादों को व्यापक बाजार और बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कारीगरों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदि बाजार 2026 जनजातीय शिल्पकारों के उत्पादों को नई पहचान दिलाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    मंत्री श्री नेताम ने इस आयोजन के लिए ट्रायफेड एवं संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जनजातीय कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जनजातीय परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

    इस अवसर पर अपर प्रधान वन संरक्षक श्रीमती संगीता गुप्ता, ट्रायफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न विधाओं के शिल्पकार, कारीगर एवं जनजातीय कलाकार उपस्थित थे।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    October 25, 2026

    प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई: 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

    October 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का साया: 25 से 29 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, कृषि विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क

    October 25, 2026
    Top Posts

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026572
    Don't Miss
    अन्य

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया: हड़ताल खत्म, दो दशकों बाद कैंपस में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ

    By Brijesh ChoudharyOctober 26, 2026266

    दिल्ली के प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया  विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से चल रहा छात्रों…

    ‘ब्राजील किसी पर निर्भर नहीं..’, राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद वामपंथी नेता लूला डा सिल्वा का ट्रंप और अमेरिकी नीतियों पर कड़ा तंज

    October 26, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे: पटना में शिकायत दर्ज, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

    October 26, 2026

    बिलासपुर रेल मंडल में महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव, विरोध पर नौकरी से हटाने की धमकी; रेल मंत्री और महिला आयोग से शिकायत

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: [email protected]

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया: हड़ताल खत्म, दो दशकों बाद कैंपस में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ

    October 26, 2026

    ‘ब्राजील किसी पर निर्भर नहीं..’, राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद वामपंथी नेता लूला डा सिल्वा का ट्रंप और अमेरिकी नीतियों पर कड़ा तंज

    October 26, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे: पटना में शिकायत दर्ज, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

    October 26, 2026
    Most Popular

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.