♈मेष राशि
आज का दिन आपकी हिम्मत, पराक्रम और बातचीत के दम पर सफलता दिलाने वाला रहेगा। संवाद और छोटी यात्राओं से लाभ मिलेगा। दफ्तर में नए अवसर सामने आएंगे और पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
♉वृषभ राशि
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और धन संचय करने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं पर ध्यान रहेगा, हालांकि त्योहारी सीजन के चलते खर्च भी बढ़ सकते हैं। भाई-बहन का साथ और भाग्य का सहयोग आपको मजबूती देगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
♊मिथुन राशि
आज आपके अंदर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। बातचीत में आकर्षण रहेगा और वाणी के प्रभाव से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी।
शुभ अंक: 5
शभ रंग: लाल
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
♋कर्क राशि
आज के दिन खर्चों की अधिकता बनी रह सकती है, लेकिन मानसिक रूप से सुकून और शांति महसूस होगी। माता जी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और लंबी अवधि की योजनाओं को लेकर प्लानिंग शुरू करने का सही समय है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: दूधिया सफेद
उपाय: चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।
♌सिंह राशि
आज आय के नए स्रोत बनेंगे और दोस्तों व बड़े भाई-बहनों के जरिए बड़ा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। पुराने अटके हुए पैसे मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा (Golden)
उपाय: सूर्य देव को जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें।
♍कन्या राशि
आज का दिन नई उम्मीदों और व्यावसायिक सफलता से भरा रहेगा। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: समुद्री हरा
उपाय: किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र या वस्तु का दान करें।
♎तुला राशि
आज परिस्थितियां पूरी तरह आपके अनुकूल होती जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और नौकरी या कार्यक्षेत्र में मनचाहे बदलाव की संभावना बन सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: स्फटिक समान सफेद
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें।
♏वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय या आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। हालांकि, प्रेम और संतान पक्ष से आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: चेरी रेड
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को हरी वस्तु का दान करें।
♐धनु राशि
आज आपके रुके हुए और अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। जीवनसाथी और व्यावसायिक साझेदार का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरिया / क्रीम
उपाय: भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं और चने की दाल का दान करें।
♑मकर राशि
आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और विरोधियों पर आपकी विजय होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी (Purple)
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
♒कुंभ राशि
आज आपकी रचनात्मकता और कलात्मक कार्य लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और मनपसंद चीज़ों के लिए समय निकालेंगे। हालांकि, भावुकता में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
उपाय: गणेश जी की वंदना करें और उनका आशीर्वाद लें।
♓मीन राशि
आज भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। परिवार के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लेमन येलो
उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी वस्तु या भोजन का दान करें।

