महिला एशिया कप 2026 के दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात देकर फाइनल में शानदार प्रवेश किया। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने दबाव भरी परिस्थितियों से उबरते हुए यह अहम जीत हासिल की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत संभली हुई रही और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने सबसे, ज्यादा 47 रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और महज़ 33 रन के स्कोर पर उसके शुरुआती 4 महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजी चरमराती हुई नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि मैच पाकिस्तान की पकड़ में है।
संकट के इस क्षण में हर्षिता माधवी (समरविक्रमा) और कविषा दिलहरी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मैच में वापस लौटाया और संकट से पूरी तरह बाहर निकाला।
हालांकि कप्तान फातिमा सना ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन वह श्रीलंका की जीत को नहीं रोक सकीं। श्रीलंकाई टीम ने इस रोमांचक संघर्ष को 18.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए अपने नाम कर लिया और 8 गेंदें शेष रहते मैच जीत लिया।
इस रोमांचक जीत के साथ ही श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब रविवार को होने वाले महामुकाबले में श्रीलंका का सामना खिताबी खिताबी भिड़ंत के लिए भारत से होगा।

