Close Menu
    What's Hot

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    September 12, 2026

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»देश - विदेश»समर्पित माल ढुलाई गलियारों से देश की माल परिवहन व्यवस्था को मिल रही नई गति; 2,843 किमी लंबे उच्च क्षमता वाले रेल नेटवर्क से तेज, विश्वसनीय एवं कुशल माल परिवहन को बढ़ावा
    देश - विदेश

    समर्पित माल ढुलाई गलियारों से देश की माल परिवहन व्यवस्था को मिल रही नई गति; 2,843 किमी लंबे उच्च क्षमता वाले रेल नेटवर्क से तेज, विश्वसनीय एवं कुशल माल परिवहन को बढ़ावा

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharySeptember 6, 2026345 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में माल परिवहन को अधिक तेज, कुशल एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में समर्पित माल ढुलाई गलियारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर-डीएफ़सी) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय रेल के पारंपरिक मार्गों पर यात्री एवं मालगाड़ियों के मिश्रित परिचालन से उत्पन्न दबाव को कम करते हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के माध्यम से माल परिवहन के लिए विशेष एवं उच्च क्षमता वाला रेल नेटवर्क विकसित किया गया है। इससे न केवल माल परिवहन की क्षमता बढ़ रही है, बल्कि मौजूदा रेल मार्गों पर यात्री सेवाओं के लिए अतिरिक्त क्षमता भी उपलब्ध हो रही है।

    वर्तमान में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नेटवर्क में 1,337 किमी लंबा पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा (ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर) शामिल है, जो न्यू सहनेवाल, पंजाब से न्यू सोननगर, बिहार तक तथा 1,506 किमी लंबा पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा (वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर), जो न्यू दादरी, उत्तर प्रदेश से न्यू जेएनपीटी, महाराष्ट्र तक फैला है। दोनों गलियारों को मिलाकर कुल 2,843 किमी का उच्च क्षमता वाला समर्पित माल रेल नेटवर्क तैयार किया गया है।

    31 मार्च 2026 को लगभग 102 किमी लंबे वैतरणा–जेएनपीटी खंड के पूरा होने के साथ पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा पूरी तरह परिचालन में आ गया। इससे डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेनों सहित मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण तक संभव हुई है, जिससे देश के प्रमुख औद्योगिक एवं उपभोग केंद्रों का पश्चिमी समुद्री व्यापार द्वार से संपर्क और मजबूत हुआ है।

    प्रतिदिन औसतन 435 मालगाड़ियों का संचालन

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नेटवर्क पर परिचालन का विस्तार लगातार हो रहा है। 31 अगस्त 2026 तक लगभग 5.21 लाख मालगाड़ी फेरे संचालित किए जा चुके हैं तथा नेटवर्क पर प्रतिदिन औसतन लगभग 435 मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। इस दौरान लगभग 658 अरब सकल टन किलोमीटर तथा लगभग 360 अरब नेट टन किलोमीटर का माल परिवहन दर्ज किया गया है। ये आंकड़े देश के माल परिवहन में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर की बढ़ती भूमिका और इसके बड़े पैमाने पर उपयोग को दर्शाते हैं।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नेटवर्क पर माल यातायात में पिछले वर्ष की तुलना में 13.74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। समर्पित मार्गों के कारण मालगाड़ियों को यात्री ट्रेनों से अलग मार्ग मिलने से परिचालन में अधिक लचीलापन, बेहतर समयबद्धता और माल की तेज आवाजाही संभव हो रही है।

    उद्योग, व्यापार एवं ग्राहकों को सीधा लाभ

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर से माल परिवहन की गति बढ़ने के साथ परिवहन लागत में कमी, अधिक माल वहन क्षमता और समयबद्ध आपूर्ति को बढ़ावा मिल रहा है। अधिक भार वहन क्षमता तथा डबल-स्टैक कंटेनर परिचालन से एक ही ट्रेन में अधिक माल परिवहन संभव हो रहा है। इससे निर्माताओं, व्यापारियों, आयातकों एवं निर्यातकों को अपनी आपूर्ति श्रृंखला की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलती है।

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नेटवर्क के साथ गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य केवल माल लदान एवं उतराई की सुविधा देना नहीं, बल्कि इन्हें एकीकृत लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में विकसित करना है। रेल, सड़क, बंदरगाह एवं अन्य परिवहन माध्यमों के बेहतर समन्वय से प्रथम एवं अंतिम छोर तक माल पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होगी तथा भंडारण, लॉजिस्टिक्स और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार एवं निजी निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

    आमजन और पर्यावरण को भी लाभ

    माल एवं यात्री परिचालन को अलग करने से पारंपरिक रेल मार्गों पर भीड़भाड़ कम होती है और यात्री सेवाओं के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होती है। इसके परिणामस्वरूप यात्री ट्रेनों की गति, समयपालन एवं भविष्य में अतिरिक्त यात्री सेवाओं के संचालन की संभावनाएं बेहतर होती हैं। साथ ही, बड़ी मात्रा में माल को सड़क से रेल की ओर स्थानांतरित करने से राजमार्गों पर भारी वाहनों का दबाव और सड़क यातायात की भीड़ कम करने में सहायता मिलती है।

    विद्युतीकृत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के माध्यम से डीजल की खपत एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है, जिससे अधिक ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल माल परिवहन को बढ़ावा मिलता है। कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पाद सहित आवश्यक वस्तुओं की तेज एवं विश्वसनीय आवाजाही से देश की आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होती है।

    समर्पित माल ढुलाई गलियारा केवल मालगाड़ियों के लिए अलग रेल मार्ग नहीं, बल्कि भारत की आधुनिक, तेज, विश्वसनीय एवं एकीकृत लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के साथ गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, बहु-माध्यम परिवहन, डिजिटल माल प्रबंधन और नवीन माल सेवाओं का विस्तार देश की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक सक्षम एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक आतिथ्य का ऐतिहासिक संगम: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारतीय ‘मदर्स रेसिपी’ बनी आकर्षण का केंद्र

    September 12, 2026

    भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भव्य आगाज: वैश्विक कूटनीति के केंद्र में भारत, पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ होगी मैराथन द्विपक्षीय बैठकें

    September 12, 2026

    दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन: भारत मंडपम में अभेद्य सुरक्षा, 15,000 जवान, अर्धसैनिक बल और 500 से अधिक हाई-टेक कैमरे तैनात

    September 11, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    By Brijesh ChoudharySeptember 12, 2026164

    बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में…

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026

    नीम करोली बाबा के चमत्कारों पर बनेगी ट्रायलॉजी: ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में हो सकती है विराट और अनुष्का की एंट्री

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    September 12, 2026

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.