Close Menu
    What's Hot

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    September 12, 2026

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»देश - विदेश»‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम
    देश - विदेश

    ‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharySeptember 6, 2026367 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार की ‘नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम’ (NAMASTE) योजना के क्रियान्वयन में देश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे हैं।

    उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने इस बड़ी उपलब्धि पर नगरीय निकायों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों और मैदानी अमले को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर कार्य परिस्थितियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और स्वच्छता कार्यों में मशीनीकरण को बढ़ावा देकर जोखिमपूर्ण प्रथाओं को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    विभागीय आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 1487 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों का सर्वेक्षण कर 1465 कर्मियों का सत्यापन किया जा चुका है। 169 नगरीय निकायों के तहत 1428 कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित किए गए हैं तथा 1374 कर्मियों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।

    इसके साथ ही, 139 कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण और 923 स्वच्छता कर्मियों को विशेष कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है। योजना के अंतर्गत वेस्ट पिकर्स (कचरा बीनने वालों) के लिए भी व्यापक कार्य किए गए हैं, जिसमें 8527 वेस्ट पिकर्स की प्रोफाइलिंग और 6799 का सत्यापन किया जा चुका है।

    इनमें से 991 वेस्ट पिकर्स को पीपीई किट और 512 को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि अन्य के लिए भी प्रशिक्षण की तैयारी तेजी से चल रही है। स्वच्छता कर्मियों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में 47 ईआरएसयू (Emergency Response Sanitation Units) स्थापित किए गए हैं।

    इनमें से 39 ईआरएसयू को सुरक्षा किट भी प्रदान कर दिए गए हैं, जो नगर निगमों, जिला मुख्यालयों और महत्वपूर्ण निकायों में संचालित हैं। केंद्र सरकार द्वारा ‘नमस्ते’ योजना का मूल्यांकन 100 अंकों के निर्धारित पैमाने पर किया गया था, जिसमें कर्मियों के सत्यापन, मशीनीकरण, ईआरएसयू और हेल्पलाइन संचालन, सामाजिक सुरक्षा कवरेज और स्वच्छता मृत्यु से जुड़े मामलों में जवाबदेही जैसे मानक शामिल थे।

    इन सभी कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का लोहा मनवाया है और स्वच्छता कर्मियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त किया है। सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों को सुरक्षित व गरिमापूर्ण आजीविका प्रदान करने की यह योजना वर्ष 2023 से देश भर में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

    योजना का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में मशीनीकरण बढ़ाना, असुरक्षित रूप से हाथ से सफाई की प्रथा को पूरी तरह समाप्त करना और स्वच्छता कार्यों के दौरान होने वाली मृत्यु को शून्य करना है, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तन्मयता से जुटी हुई है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक आतिथ्य का ऐतिहासिक संगम: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारतीय ‘मदर्स रेसिपी’ बनी आकर्षण का केंद्र

    September 12, 2026

    भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भव्य आगाज: वैश्विक कूटनीति के केंद्र में भारत, पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ होगी मैराथन द्विपक्षीय बैठकें

    September 12, 2026

    दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन: भारत मंडपम में अभेद्य सुरक्षा, 15,000 जवान, अर्धसैनिक बल और 500 से अधिक हाई-टेक कैमरे तैनात

    September 11, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    By Brijesh ChoudharySeptember 12, 2026164

    बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में…

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026

    नीम करोली बाबा के चमत्कारों पर बनेगी ट्रायलॉजी: ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में हो सकती है विराट और अनुष्का की एंट्री

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    September 12, 2026

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.