ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड 246/7 रन ही बना सका। इस जीत के साथ अब टीम इंडिया 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।
भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में कई आकर्षक चौके-छक्के लगाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने पारी को संभाला। ईशान किशन ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 39 रन बनाए।मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल थे। वहीं तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन और हार्दिक पंड्या ने 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 253 तक पहुंचाया। यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़े स्कोरों में से एक रहा।
254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर हार्दिक पंड्या का शिकार बने, जबकि हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान जोस बटलर ने 25 रन बनाए, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाकर रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
अंतिम ओवरों में इंग्लैंड को जीत के लिए तेज रन चाहिए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और टीम को 246 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ T 20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेलते हुए शानदार जीत दर्ज की।
मैच की मुख्य बिंदु –
भारत की बल्लेबाजी: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इंग्लैंड का पलटवार: इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाकर रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
निर्णायक गेंदबाजी: अंत के ओवरों में जसप्रीत बुमराह (1/33) और हार्दिक पांड्या (2/38) की सटीक गेंदबाजी ने भारत की जीत सुनिश्चित की।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड: इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 499 रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोरिंग मैच (highest aggregate) है।
इस जीत के साथ भारत सीधे फाइनल में पहुंच गया, जहां उसका सामना दूसरी सेमीफाइनल की विजेता टीम से 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

