Close Menu
    What's Hot

    सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में गुरुवार, 26 फरवरी 2026 की तड़के सुबह एक बड़ी डकैती की वारदात हुई है।

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।

    February 26, 2026

    भारत में आज, 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है।

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»राजनीति»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में हुए शामिल
    राजनीति

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में हुए शामिल

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 25 फरवरी 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण बना है, जिसका परिणाम है कि व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह तीसरा वर्ष चल रहा है और दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। पहले वर्ष प्रस्तुत बजट का थीम “ज्ञान” था, जिसमें जी का अर्थ गरीब, वाय का अर्थ युवा, ए का अर्थ अन्नदाता किसान और एन का अर्थ नारी था तथा इन सभी वर्गों के विकास पर विशेष फोकस किया गया था। दूसरे वर्ष उसी विकास को गति देने के उद्देश्य से बजट का थीम “गति” रखा गया, जबकि इस वर्ष का बजट थीम “संकल्प” है।

    यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है और पूरे प्रदेश के हित में है। उन्होंने बताया कि इस बजट में विशेष फोकस बस्तर और सरगुजा क्षेत्र पर किया गया है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र केरल राज्य से भी बड़ा क्षेत्र है और प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है, लेकिन चार दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद के कारण यह क्षेत्र विकास से अछूता रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व तथा हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस के कारण नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया है।पहले छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में नक्सली सक्रिय थे, लेकिन विगत दो वर्षों में हमारे जवानों ने जिस तरह से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है, उसमें कई बड़े माओवादी मारे गए हैं तथा बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे राज्य अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माओवाद के कारण इन क्षेत्रों में समुचित विकास नहीं हो पाया था, जिसकी भरपाई के लिए अब सरकार इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष फोकस कर रही है।

    सरकार ने अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी के लिए बजट में प्रावधान किया है। साथ ही क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने और फॉरेस्ट प्रोड्यूस के वैल्यू एडिशन पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा दोनों संभागों में सैकड़ों प्रकार के वन उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनका मूल्य संवर्धन कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए है और प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है।“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 7 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं तथा उद्योग नीति के तहत काटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण से की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और उसी के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण भी आवश्यक है। इसके लिए राज्य सरकार ने विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसडीपी दर को आने वाले पांच वर्षों में दोगुना करने तथा वर्ष 2047 तक राज्य का जीएसडीपी 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। नई उद्योग नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और विभिन्न बड़े शहरों में आयोजित इन्वेस्ट मीट के माध्यम से अब तक प्रदेश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से कई परियोजनाओं पर धरातल पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। इनमें सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े निवेश भी शामिल हैं। वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में व्यापारी बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने नेशनल ट्रेड एक्सपो के सफल आयोजन के लिए कैट की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी, पुलिस-साइबर टीम जांच में जुटी….

    February 25, 2026

    इस्राइल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी….

    February 25, 2026
    Top Posts

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    “Water for All” जिला प्रशासन की एक अभिनव पहल

    February 25, 20263

    आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार

    February 21, 20263

    गाजा संकट पर बड़ा फैसला: इजराइल 2026 से कई मानवीय संगठनों के कामकाज पर लगाएगा रोक

    December 31, 20253
    Don't Miss
    क्राइम

    सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में गुरुवार, 26 फरवरी 2026 की तड़के सुबह एक बड़ी डकैती की वारदात हुई है।

    By Brijesh ChoudharyFebruary 26, 20260

    दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई नगर थाना क्षेत्र सेक्टर 6 में स्थित साईं मंदिर में अज्ञात…

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।

    February 26, 2026

    भारत में आज, 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है।

    February 26, 2026

    Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं, 26 फरवरी 2026 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

    February 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 4952001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में गुरुवार, 26 फरवरी 2026 की तड़के सुबह एक बड़ी डकैती की वारदात हुई है।

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।

    February 26, 2026

    भारत में आज, 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है।

    February 26, 2026
    Most Popular

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    “Water for All” जिला प्रशासन की एक अभिनव पहल

    February 25, 20263

    आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार

    February 21, 20263
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.