Close Menu
    What's Hot

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    September 12, 2026

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»मनोरंजन»Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का स्वैग, 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की धमाकेदार एंट्री!
    मनोरंजन

    Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का स्वैग, 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की धमाकेदार एंट्री!

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyDecember 26, 20250 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Dhurandhar BO Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया और अब क्रिसमस के मौके पर फिल्म ने अपनी रिलीज के 21 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी बीच फिल्म की कमाई को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसने इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है। शुक्रवार 26 दिसंबर को ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने दावा किया कि फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    CG CRIME: न्यू ईयर पार्टी में अफीम की तस्करी का प्रयास, रायपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

    जियो स्टूडियो का दावा हुआ वायरल

    फिल्म के प्रोडक्शन हाउस Jio Studios ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह का एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर पर लिखा था, ‘नियमों को फिर से लिख रहे हैं। 1006.7 करोड़।’ इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, ‘1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री। ‘धुरंधर’ का क्रेज दुनिया भर में जारी है।’ इस पोस्ट में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अरुण रामपाल, अर्जुन सरा और राकेश बेदी समेत पूरी स्टारकास्ट को टैग किया गया था। साथ ही डायरेक्टर आदित्य धर, प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और Jio Studios का भी जिक्र किया गया। यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने फिल्म की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

    ट्रेड एक्सपर्ट की रिपोर्ट क्या कहती है?

    हालांकि इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की ताजा रिपोर्ट जियो स्टूडियो के दावे से थोड़ा अलग आंकड़े पेश करती है। Sacnilk ने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में बताया कि फिल्म अभी 1000 करोड़ क्लब में पूरी तरह शामिल नहीं हुई है, लेकिन इससे बेहद करीब पहुंच चुकी है। Sacnilk के मुताबिक 21वें दिन यानी 25 दिसंबर तक ‘धुरंधर’ ने भारत में कुल 633.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 980 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी फिल्म अब भी 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े से लगभग 20 करोड़ रुपये पीछे थी।

    26 दिसंबर को पार होगा 1000 करोड़ का आंकड़ा?

    हालांकि ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि क्रिसमस की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में 25 दिसंबर को जबरदस्त उछाल देखा गया। इसी ट्रेंड को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि 26 दिसंबर के अंत तक ‘धुरंधर’ 1000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को आधिकारिक रूप से पार कर लेगी। फिल्म को देश और विदेश, दोनों ही जगहों पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर मेट्रो सिटीज़ और ओवरसीज मार्केट में फिल्म की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है, जिससे इसके लाइफटाइम कलेक्शन के और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

    CG News: कोंडागांव की योगिता ने छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित, राष्ट्रपति से मिला प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार सम्मान

    1000 करोड़ क्लब में शामिल चुनिंदा फिल्में

    अगर ‘धुरंधर’ आधिकारिक तौर पर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती है तो यह उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों की सूची में शुमार हो जाएगी जिन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अब तक इस क्लब में शामिल फिल्मों में शामिल हैं-

    • ‘दंगल’ (2016): 2024 करोड़ रुपये
    • ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (2017): 1,800 करोड़ रुपये
    • ‘पुष्पा 2: द रूल’ (2024): 1,642 करोड़ रुपये
    • ‘RRR’ (2022): 1,300 करोड़ रुपये
    • ‘KGF: चैप्टर 2’ (2022): 1,200 करोड़ रुपये
    • ‘जवान’ (2023): 1,148 करोड़ रुपये
    • ‘कल्कि 2898 AD’ (2024): 1,100 करोड़ रुपये
    • ‘पठान’ (2023): 1,050 करोड़ रुपये

    मेकर्स के दावे के अनुसार ‘धुरंधर’ ने 1006.7 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस ने ‘धुरंधर’ को 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह सफर कहां तक पहुंचती है और इसका फाइनल कलेक्शन क्या रहता है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नीम करोली बाबा के चमत्कारों पर बनेगी ट्रायलॉजी: ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में हो सकती है विराट और अनुष्का की एंट्री

    September 12, 2026

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर केवड़िया में होगा भव्य समारोह, ‘आर्टिकल 370’ और ममूटी-कार्तिक आर्यन को बड़े पुरस्कार

    September 9, 2026

    वियतनाम के न्हा ट्रांग में संपन्न हुआ मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले, डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं नई विश्व सुंदरी

    September 6, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    By Brijesh ChoudharySeptember 12, 2026164

    बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में…

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026

    नीम करोली बाबा के चमत्कारों पर बनेगी ट्रायलॉजी: ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में हो सकती है विराट और अनुष्का की एंट्री

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान: राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    September 12, 2026

    Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज शाम से शुरू: जानें कीमत, टाइम और शानदार ऑफर्स

    September 12, 2026

    अरब सागर बुझाएगा मायानगरी की प्यास: मुंबई में बन रहा है देश का सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट, 2029 तक दूर होगी पानी की किल्लत

    September 12, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.