Close Menu
    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: अब आम बोलचाल की हिंदी में समझ सकेंगे अदालत के फैसले, हिंदी दिवस पर शुरू हुई ‘जन सूचना सेवा’

    September 14, 2026

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच; फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ श्री अमनदीप जौहल होंगे शामिल

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»छत्तीसगढ़»जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    छत्तीसगढ़

    जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharySeptember 14, 2026237 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी का 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल इन दिनों भारत-जापान इंटर एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, बौद्ध विरासत और तकनीकी विकास को नजदीक से देखने और समझने के लिए राज्य का दौरा किया है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस विशेष अवसर पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जापानी छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों के साथ-साथ शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और युवाओं के बीच बढ़ते संवाद पर विस्तार से चर्चा की गई।

    मुख्यमंत्री ने जापानी विद्यार्थियों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मित्रता की जड़ें गहरी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हैं। समय के साथ यह संबंध अब शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और आर्थिक सहयोग के नए आयामों तक विस्तृत हो चुके हैं।

    भगवान बुद्ध की भूमि के रूप में भारत की महत्ता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध के शांति, करुणा और मैत्री के संदेश ने दुनिया के कई देशों को प्रभावित किया है। जापान की संस्कृति में भी बौद्ध दर्शन की गहरी छाप दिखाई देती है, जो दोनों देशों को एक साझा आध्यात्मिक सूत्र में बांधती है।

    छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक विरासत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जापानी विद्यार्थियों को सिरपुर, मैनपाट और भोंगापाल के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से महानदी के तट पर बसे सिरपुर को प्राचीन सभ्यता, कला और बौद्ध विरासत का अद्भुत केंद्र बताया, जो प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है।

    राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। सिरपुर को विश्वस्तरीय पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि दुनिया भर के शोधार्थी यहां आ सकें।

    अपनी जापान यात्रा के संस्मरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने वहां की अनुशासित कार्यसंस्कृति, तकनीकी प्रगति और अपनी परंपराओं के प्रति अगाध सम्मान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जापान ने आधुनिक विज्ञान में आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान को जिस प्रकार सहेजकर रखा है, वह वाकई प्रेरणादायक है।

    शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एहिमे यूनिवर्सिटी और छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद से भविष्य में संयुक्त अनुसंधान, स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे। यह पहल दोनों देशों के युवाओं के बीच मित्रता का मजबूत आधार तैयार करती है।

    छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जापानी छात्र-छात्राओं ने एनआईटी रायपुर के विभिन्न रिसर्च सेंटरों और इन्क्यूबेशन सेंटर का भी दौरा किया। विद्यार्थियों ने वहां संचालित स्टार्टअप्स की गतिविधियों और आम लोगों की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान ढूंढने वाली तकनीकों की जानकारी ली तथा इसमें गहरी रुचि दिखाई।

    प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रायपुर में उन्हें अत्यंत आत्मीयता का अनुभव हुआ है। यहां के खान-पान, गणेश उत्सव की परंपराओं और भारतीय परिधानों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया, और इस यात्रा ने उन्हें भारत को समाज और जीवनशैली के माध्यम से करीब से जानने का अनमोल अवसर दिया है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खराब सड़कों के वायरल वीडियो पर लिया कड़ा संज्ञान, कलेक्टरों को दिए तात्कालिक सुधार और सुरक्षित सड़क के सख्त निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री

    September 14, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    बड़ी खबर

    सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: अब आम बोलचाल की हिंदी में समझ सकेंगे अदालत के फैसले, हिंदी दिवस पर शुरू हुई ‘जन सूचना सेवा’

    By Brijesh ChoudharySeptember 14, 2026253

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस के अवसर पर आम नागरिकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण…

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच; फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ श्री अमनदीप जौहल होंगे शामिल

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026

    जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: अब आम बोलचाल की हिंदी में समझ सकेंगे अदालत के फैसले, हिंदी दिवस पर शुरू हुई ‘जन सूचना सेवा’

    September 14, 2026

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच; फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ श्री अमनदीप जौहल होंगे शामिल

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.