Close Menu
    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: अब आम बोलचाल की हिंदी में समझ सकेंगे अदालत के फैसले, हिंदी दिवस पर शुरू हुई ‘जन सूचना सेवा’

    September 14, 2026

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच; फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ श्री अमनदीप जौहल होंगे शामिल

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»छत्तीसगढ़»तीजा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का पावन पर्व, इसमें मातृशक्ति के प्रेम, आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना समाहित : मुख्यमंत्री श्री साय
    छत्तीसगढ़

    तीजा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का पावन पर्व, इसमें मातृशक्ति के प्रेम, आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना समाहित : मुख्यमंत्री श्री साय

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharySeptember 6, 2026225 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीजा तिहार के उल्लास के बीच आज बिलासपुर का बहतराई स्टेडियम छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं के रंग में सराबोर नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में पहुंचीं माताओं-बहनों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं और उन्हें पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और माता पार्वती से प्रदेश की सभी बहनों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तीजा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का पावन पर्व है, जिसमें हमारी माताओं-बहनों का प्रेम, आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना समाहित है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं में तीजा का विशेष स्थान है। इस पर्व पर विवाहित बेटियों के मायके आने और परिवार के साथ पर्व मनाने की हमारी परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। हमारी माताएं और बहनें भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। ऐसे पर्व हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ परिवार और समाज के आत्मीय रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय आज बहतराई स्टेडियम में आयोजित भव्य तीजा मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित थीं।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव सम्मान का सर्वोच्च स्थान मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं की गरिमा और सुविधा सुनिश्चित हुई है। राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के माध्यम से 68 लाख से अधिक माताओं-बहनों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक योजना की 31 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है। यह आर्थिक सहायता बहनों को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार में उनकी भूमिका को और मजबूत कर रही है।

    प्रदेश की 13.85 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं केवल शासकीय योजनाओं की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा की सक्रिय भागीदार बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। राज्य में 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर हमारी बहनें विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही हैं।

    उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ हमारी बहनें आधुनिक तकनीक को अपनाकर भी आगे बढ़ रही हैं। ड्रोन दीदियां आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए स्वरोजगार से जुड़कर प्रतिदिन 6 से 7 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर रही हैं। कहीं महिलाएं सेंटरिंग प्लेट के व्यवसाय से जुड़ी हैं तो कहीं ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बस्तर से लेकर बिलासपुर तक हमारी माताएं-बहनें अपनी मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास से सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को उद्यमिता और उद्योगों से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रोत्साहन दे रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश की हर बहन को अपनी क्षमता और हुनर के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले और वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार तथा प्रदेश की समृद्धि में सहभागी बने।

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा, वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध प्रदेश है तथा यहां विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। सरकार का प्रयास है कि इन संभावनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और विकास की सुविधाएं गांव तथा लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध हों।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का हमारा संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने में प्रदेश की मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जब हमारी बहनें शिक्षित, सुरक्षित, स्वस्थ, आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी, तभी परिवार मजबूत होंगे और प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

    चोरहादेवरी गांव का नाम होगा ‘रामदेवरी’, बेलतरा महोत्सव के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपए

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें भी दीं। उन्होंने बिल्हा विकासखंड के चोरहादेवरी गांव का नाम बदलकर ‘रामदेवरी’ किए जाने की घोषणा की। साथ ही माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का उपस्थित जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

    हमारी संस्कृति और सामाजिक आत्मीयता को सहेजता है तीजा : उप मुख्यमंत्री श्री साव

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह माताओं और बहनों की आस्था, प्रेम और पारिवारिक समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कमल सखी परिवार द्वारा आयोजित तीजा मिलन समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ समाज में आत्मीयता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं के जीवन में विशेष महत्व रखता है। राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तीजा जैसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का संदेश देते हैं।

    बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति से जुड़ा पर्व है। इसमें माताओं-बहनों की आस्था, त्याग और पारिवारिक प्रेम की सुंदर झलक दिखाई देती है। ऐसे आयोजन हमारी लोकपरंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

    झूले, मेहंदी और पारंपरिक रंगों से सराबोर हुआ बहतराई स्टेडियम

    तीजा मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में पहुंचीं माताओं-बहनों के लिए आकर्षक झूलों, मेहंदी और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी। भोजन और उपहार की विशेष व्यवस्था ने पर्व की खुशियों को और बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आयोजन का आनंद लिया। गीत-संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और उत्सवी माहौल से पूरा बहतराई स्टेडियम तीजा की खुशियों से सराबोर रहा।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026

    जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खराब सड़कों के वायरल वीडियो पर लिया कड़ा संज्ञान, कलेक्टरों को दिए तात्कालिक सुधार और सुरक्षित सड़क के सख्त निर्देश

    September 14, 2026
    Top Posts

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568

    शिक्षा मंडल का कड़ा फैसला: पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, जांच के आदेश, साइबर सेल की रडार पर वायरल करने वाले ग्रुप्स

    March 23, 2026520
    Don't Miss
    बड़ी खबर

    सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: अब आम बोलचाल की हिंदी में समझ सकेंगे अदालत के फैसले, हिंदी दिवस पर शुरू हुई ‘जन सूचना सेवा’

    By Brijesh ChoudharySeptember 14, 2026253

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस के अवसर पर आम नागरिकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण…

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच; फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ श्री अमनदीप जौहल होंगे शामिल

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026

    जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: अब आम बोलचाल की हिंदी में समझ सकेंगे अदालत के फैसले, हिंदी दिवस पर शुरू हुई ‘जन सूचना सेवा’

    September 14, 2026

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच; फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ श्री अमनदीप जौहल होंगे शामिल

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

    September 14, 2026
    Most Popular

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026590

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026569

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026568
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.