रायपुर। CG Budget Session 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बस्तर के दूरस्थ अंचलों में हजारों किसानों द्वारा धान न बेच पाने का मुद्दा गरमाया। कांग्रेस विधायकों ने विभागीय मंत्री को घेरा और धान उठाव में धीमी गति व कुप्रबंधन पर सवाल उठाए, जिसका खाद्य मंत्री संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इससे नाराज होकर विपक्ष के सभी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।
प्रश्नकाल के दौरान आज सदन में विपक्ष के सदस्य कवासी लखमा और बघेल लखेश्वर ने यह मामला उठाते हुए बताया कि बस्तर के 44 हजार से अधिक किसान खरीदी केंद्र पहुंचने के बाद भी धान नहीं बेच पाए जिसमें से कई किसानो का टोकन भी कट चुका था। क्या सरकार इन किसानों का धान खरीदेगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने स्वीकार किया कि कुछ किसान धान नहीं बेच पाए हैं ये सभी ऐसे किसान हैं जो धान खरीदी केंद्र पहुंचे ही नहीं हैं।
मंत्री के इस जवाब के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ऐसे किसानों का धान या तो खरीदे या उनका ऋण माफ करें। इस पर विभागीय मंत्री कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे आए जिस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिर्गमन कर अपना आक्रोश दिखाया।

