♈मेष राशि (Aries)
आज आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और जोश देखने को मिलेगा. सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से हल्की अनबन हो सकती है, इसलिए गुस्से पर काबू रखें। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी के दर्शन करें और सिंदूर अर्पित करें।
♉वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको आर्थिक मामलों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं, जिन पर लगाम लगाना जरूरी है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद / गुलाबी
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल या सफेद वस्त्र का दान करें।
♊मिथुन राशि (Gemini)
भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों की मदद से बड़े काम बनेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा / क्रीम
उपाय: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
♋कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपके कामकाज की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में मुनाफा होने के योग हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला / केसरिया
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें।
♌सिंह राशि (Leo)
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के प्रयास सफल होंगे। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी / नारंगी
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
♍कन्या राशि (Virgo)
शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपकी समझदारी और कड़ी मेहनत रंग लाएगी। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और व्यापार में तेजी आएगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बादमी / हरा
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
♎तुला राशि (Libra)
आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। करियर को आगे बढ़ाने के कई बेहतरीन अवसर सामने आएंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को आटे का दान करें।
♏वृश्चिक राशि (Scorpio)
अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य संपन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप स्थिति संभाल लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और तांबे की वस्तु दान करें।
♐धनु राशि (Sagittarius)
आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा हो सकती है। संतान पक्ष की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें।
♑मकर राशि (Capricorn)
मन की बेचैनी दूर होगी और पुराने रुके हुए काम फिर से गति पकड़ेंगे। सकारात्मक सोच से आपको बड़ा लाभ मिलेगा। वित्तीय मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी भूखे या गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं।
♒कुंभ राशि (Aquarius)
करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग खुलेंगे। बहुत जल्द ही आपको किसी नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार और मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: किसी गरीब को दूध का दान दें।
♓मीन राशि (Pisces)
आज आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें।

