दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों एवं रेलवे क्षेत्राधिकार में स्वच्छता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को ‘ चिन्हित स्थलों से कचरा एवं गंदगी हटाने के बाद इन स्थानों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर ‘स्वच्छता’ थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जा रहे हैं। इन सेल्फी प्वाइंट्स का उद्देश्य यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
रायपुर रेल मंडल द्वारा सभी रेलकर्मियों एवं आमजन से अपील की जा रही है कि वे रेलवे परिसर, स्टेशन, कॉलोनी एवं ट्रैक के आसपास कचरा न फैलाएं, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का संदेश है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और दैनिक जीवन की आदत है। रेलवे प्रशासन द्वारा 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।

