यह राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी खुशखबरी है। होली के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 3% महंगाई भत्ते (DA) की वृद्धि का निर्णय त्यौहार के उत्साह को दोगुना कर देगा।
भोपाल, 3 मार्च 2026। होली के मौके पर मध्य प्रदेश के सरकार कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। सरकर ने होली के मौके पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाकर 58 फीसदी करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को आर्थिक रुप से मदद मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने इस बात की जानकारी खुद दी है।
6 किस्तों में मिलेगा एरियर
सीएम मोहन यादव ने कहा- ‘आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि कर 58 फीसदी करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।’
पेंशनर्स को भी फायदा
सीएम मोहन यादव ने कहा- पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58 फीसदी का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।
7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा
सीएम मोहन यादव की इस घोषणा का फायदा मध्य प्रदेश के करीब 7.30 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम का यह निर्णय होली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा है।
पिछले साल बढ़ा था एरियर
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2025 में सरकारी कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी की वृद्धि की थी। इस दौरान कर्मचारियों को एरियर का भी भुगतान किया गया था। बता दें कि रविवार को मध्य प्रदेश में होली की छुट्टी को लेकर घोषणा की थी। राज्य में 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी।

