Author: Brijesh Choudhary
केरल के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर द्वारा राजभवन (लोकभवन) की रसोई को लेकर दिए गए एक कथित निर्देश ने राज्य की राजनीति में अचानक एक बड़ा भूचाल ला दिया है। राज्यपाल के इस आदेश के सामने आते ही सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इस आदेश के तहत राजभवन की आधिकारिक रसोई में केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन बनाने की बात कही गई है, जिसके बाद से विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा…
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल व्हाट्सएप चैट या संदेशों के आधार पर किसी व्यक्ति को हत्या के जुर्म में दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने यह टिप्पणी ‘कुसूमलाल साव बनाम छत्तीसगढ़ राज्य’ मामले की सुनवाई करते हुए की, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को हत्या और सबूत मिटाने के आरोपों से बरी कर दिया गया। यह मामला छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़ा हुआ है, जहां निचली अदालत और बाद में हाईकोर्ट ने आरोपी को हत्या के मामले में दोषी करार दिया था। निचली अदालतों के इस निर्णय के खिलाफ आरोपी…
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनकी सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर इन दिनों अंतरराष्ट्रीय गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच, एक ईरानी राजनयिक ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और देश की बागडोर संभाल रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि और वरिष्ठ ईरानी राजनयिक डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने इन अफवाहों का खुलकर खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर जो दावे पश्चिमी…
रूस और यूक्रेन के बीच जारी लंबे संघर्ष के बीच वाशिंगटन से एक बड़ी और हैरान करने वाली कूटनीतिक खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में दावा किया गया है कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के व्यक्तिगत और कूटनीतिक प्रयासों के कारण यूक्रेन के खेर्सोन क्षेत्र में स्थित ओलेशकी शहर में एक स्थानीय युद्धविराम पर सहमति बन गई है। व्हाइट हाउस के अनुसार, मेलानिया ट्रंप ने इस मानवीय संकट को सुलझाने के लिए पर्दे के पीछे रहकर दोनों देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। उनके इस…
बालीवूड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘सीला’ (Silaa) को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया और बेहद इंटेंस फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। सामने आए इस नए पोस्टर में हर्षवर्धन राणे का एक बिल्कुल अलग, रफ, टफ और घायल (Bruised) एक्शन अवतार नजर आ रहा है। उनके शरीर पर पड़े चोट के निशान और पीठ पर जख्म इस बात का गवाही दे रहे हैं कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और संघर्ष देखने…
♈मेष राशि (Aries) आज शरीर से ज्यादा मन थका हुआ महसूस हो सकता है। बेवजह की चिंता, अकेलापन या खर्च की फिक्र बढ़ सकती है। ऑनलाइन खरीदारी और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। दूर के किसी रिश्तेदार से बात होने पर कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हल्का लाल विशेष उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। ♉वृषभ राशि (Taurus) लाभ की उम्मीद में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दोस्तों या बड़े भाई-बहन से मिलने वाली मदद में थोड़ी देर हो सकती है। दफ्तर में अधिकारियों की बात को गंभीरता से सुनें और बिना मांगे…
छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने प्रदेश के खेल जगत को नया मंच दिया है। लीग के सभी मुकाबलों का जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के साथ देश-दुनिया के दर्शक भी यहां खेले जा रहे रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 अक्टूबर से शुरू हुई लीग 1 नवम्बर तक चलेगी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों और ओलंपियनों…
छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अभिनव पहल की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफईडी) की संयुक्त पहल ‘अथ उद्यम’ ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के छोटे व्यवसायों को व्यवस्थित, लाभकारी और विस्तार योग्य उद्यमों के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्तियों के विक्रय को नई गति मिली है। इस निर्णय के फलस्वरूप विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थाओं द्वारा अपने कर्मचारियों की आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में मकानों की खरीदी की जा रही है।…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार में आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरागत सामाजिक व्यवस्था और सामूहिक निर्णय प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय, आपसी सहयोग और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समय के साथ शासन व्यवस्था, नीतियां और कानून बदलते रहते हैं, लेकिन आदिवासी समाज ने अपनी परंपराओं, सामाजिक नियमों और अलिखित संविधान को पीढ़ियों से जीवित रखा है। यह व्यवस्था समाज में सुख-शांति, प्रेम, सद्भाव और सामूहिकता बनाए रखने का महत्वपूर्ण आधार है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने…
