Close Menu
    What's Hot

    ब्रह्मपुत्र नदी पर मंडराया बड़ा खतरा: चीन के मेगा डैम और क्लाइमेट चेंज के बीच कभी भी आ सकती है भयंकर बाढ़, भारत-बांग्लादेश की बढ़ी चिंता

    October 26, 2026

    छत्तीसगढ़: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस; पांच की मौत, 14 घायल

    October 26, 2026

    ‘धर्मन’ में नयनतारा की एंट्री: कमल हासन के बैनर तले बनेगी रजनीकांत की यह मेगा-बजट फिल्म

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»अन्य»रेलवे स्टेशन पर पेयजल गुणवत्ता की जांच: स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगातार चलाया जा रहा है पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान
    अन्य

    रेलवे स्टेशन पर पेयजल गुणवत्ता की जांच: स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगातार चलाया जा रहा है पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyOctober 5, 2026143 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता की नियमित एवं सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, श्री देवेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन के विभिन्न पेयजल स्थलों का निरीक्षण करते हुए पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान भौतिक परीक्षण, अवशेष क्लोरीन एवं टी.डी.एस. की जांच के साथ-साथ आवश्यकतानुसार बैक्टीरियोलॉजिकल जांच हेतु पेयजल के नमूने भी एकत्रित किए गए।

    जांच के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 पर स्थित बसंती देवी जल सेवा केंद्र के पेयजल का भौतिक परीक्षण किया गया तथा अवशेष क्लोरीन एवं टी.डी.एस. की जांच की गई। जांच में पेयजल का नमूना निर्धारित जल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त जल सेवा केंद्र के पानी की पूर्व में भी दिनांक 29.09.2026 एवं 01.10.2026 को जांच की गई थी, जिसमें भी पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई थी।

    इसी क्रम में प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 पर स्थित नल क्रमांक 45 के पानी की भी जांच की गई, जिसमें पानी निर्धारित जल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया। इसके अलावा प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 के दुर्ग छोर पर स्थित वॉटर कूलर के पेयजल की गुणवत्ता की भी जांच की गई। वहीं, प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर स्थित वाटर वेंडिंग मशीन से बैक्टीरियोलॉजिकल जांच हेतु पेयजल का नमूना संग्रहित किया गया।

    अभियान के दौरान केवल पेयजल की गुणवत्ता की जांच तक ही सीमित न रहते हुए पेयजल स्थलों की स्वच्छता, जल वितरण व्यवस्था, पानी की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मौके पर जायजा लेकर आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर भी ध्यान दिया गया।

    प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी, स्वच्छता बनाए रखने, जल गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है। विभिन्न स्टेशनों पर समय-समय पर ऐसे विशेष जांच अभियानों के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता के साथ-साथ पेयजल स्थलों की स्वच्छता, रखरखाव एवं अन्य यात्री सुविधाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का निरंतर प्रयास है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल सहित बेहतर मूलभूत यात्री सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से स्टेशनों पर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा, निरीक्षण एवं निगरानी का कार्य निरंतर जारी है।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गलत ई-चालान से परेशान वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन में ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

    October 26, 2026

    रायपुर रेल मंडल में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का शुभारंभ, ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का लिया गया संकल्प

    October 26, 2026

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया: हड़ताल खत्म, दो दशकों बाद कैंपस में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ

    October 26, 2026
    Top Posts

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574

    छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को बड़ी राहत: अब 30 अप्रैल तक बिना किसी सरचार्ज के जमा होगा टैक्स, डेडलाइन बढ़ी

    March 31, 2026572
    Don't Miss
    देश - विदेश

    ब्रह्मपुत्र नदी पर मंडराया बड़ा खतरा: चीन के मेगा डैम और क्लाइमेट चेंज के बीच कभी भी आ सकती है भयंकर बाढ़, भारत-बांग्लादेश की बढ़ी चिंता

    By Brijesh ChoudharyOctober 26, 2026327

    ब्रह्मपुत्र नदी (तिब्बत में जिसे यारलुंग त्सांगपो कहा जाता है) पर चीन द्वारा बनाए जा…

    छत्तीसगढ़: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस; पांच की मौत, 14 घायल

    October 26, 2026

    ‘धर्मन’ में नयनतारा की एंट्री: कमल हासन के बैनर तले बनेगी रजनीकांत की यह मेगा-बजट फिल्म

    October 26, 2026

    गलत ई-चालान से परेशान वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन में ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: [email protected]

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 492001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ब्रह्मपुत्र नदी पर मंडराया बड़ा खतरा: चीन के मेगा डैम और क्लाइमेट चेंज के बीच कभी भी आ सकती है भयंकर बाढ़, भारत-बांग्लादेश की बढ़ी चिंता

    October 26, 2026

    छत्तीसगढ़: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस; पांच की मौत, 14 घायल

    October 26, 2026

    ‘धर्मन’ में नयनतारा की एंट्री: कमल हासन के बैनर तले बनेगी रजनीकांत की यह मेगा-बजट फिल्म

    October 26, 2026
    Most Popular

    आज का राशिफल: 8 अक्टूबर 2026 को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति का पूरा हाल।

    October 8, 20262,022

    जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामला फिर से ‘रीओपन’, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, अमित जोगी की दोषमुक्ति पर टिकी निगाहें – 1 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    March 25, 2026594

    छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों का बदला स्वरूप: 1 अप्रैल 2026 से कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम

    March 24, 2026574
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.