आज ग्रहों की चाल आपके जीवन में नए अवसर, ऊर्जा और सफलता के द्वार खोल रही है। मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में आज मिला-जुला लेकिन सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशियों को अप्रत्याशित लाभ और व्यापारिक सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और वाणी पर थोड़ा संयम रखने की सलाह दी जाती है। आप अपनी राशि के अनुसार शुभ अंक, रंग और उपाय अपनाकर अपने दिन को और अधिक मंगलमय और सफल बना सकते हैं।
♈ मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। दोपहर के बाद रोमांस और रचनात्मकता के क्षेत्र में रौनक बढ़ेगी, साथ ही पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♉वृषभ राशि
घर-परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, वाणी में थोड़ी सतर्कता बरतें और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: मूक प्राणियों या गाय को हरा चारा खिलाएं।
♊मिथुन राशि
ऊर्जा और जोश् तो भरपूर रहेगा, लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी या बेचैनी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: जरूरतमंद विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री (कॉपी-किताब) दान करें।
♋कर्क राशि
आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व आज चरम पर रहेगा। गुरु की कृपा से धन और वाणी के मामले में राहत महसूस होगी तथा धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान विष्णु को पीले वस्त्र या पीली मिठाई अर्पित करें।
♌सिंह राशि
दिन की शुरुआत शांत रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद मन थोड़ा संवेदनशील या बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव को जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें।
♍कन्या राशि
आय में आशातीत बढ़ोतरी होने के योग हैं और आपकी बुद्धि तथा रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: पक्षियों को हरा मूंग या दाना डालें।
♎तुला राशि
व्यापारिक मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। पिता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद या गुलाबी
उपाय: शनिदेव के दर्शन करें और उनका प्रणाम करें।
♏वृश्चिक राशि
भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और अचानक किसी लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम-संतान और व्यापार के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अनुकूल है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सिंदूरी या पीला
उपाय: अपने पास हमेशा पीली वस्तु या पीला रुमाल रखें।
♐धनु राशि
शुरुआत में थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है, लेकिन शाम तक समय आपके पक्ष में हो जाएगा। प्रेम और संतान पक्ष से आपको मानसिक शांति और खुशी मिलेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपने पास लाल रंग की वस्तुएं अवश्य रखें।
♑मकर राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन आनंदायक बीतेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: किसी जरूरतमंद को पीली वस्तु या चने की दाल का दान करें।
♒कुंभ राशि
आपके विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे और वे खुद ही मित्रवत व्यवहार करने का प्रयास करेंगे। व्यापार और कार्यक्षेत्र में स्थिति पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: भगवान गणेश जी को प्रणाम करें और उनकी आराधना करें।
♓मीन राशि
विद्यार्थियों, लेखकों और कवियों के लिए यह समय बेहद अद्भुत है। किसी नई ट्रेनिंग या बड़े निर्णय की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपने पास पीला वस्त्र या हल्दी की गांठ सुरक्षित रखें।

