रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारी.कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित कर उनके सुखमय जीवन की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर एमडी श्री शुक्ला ने कर्मियों की सेवाओं और योगदान को पाॅवर कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया।
पाॅवर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया स्थित सेवा भवन में सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री रमेश चन्द्र अग्रवाल, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी श्री शेष कुमार सोनी एवं श्री कमल कुमार भंवर, मुख्य अभियंता (उपकेंद्र) कार्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी श्री सी.आर.रामचंद्रन, कार्यपालन अभियंता (उपकेंद्र) में पदस्थ वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री सुशील कुमार शील व श्री रमेश कुमार वर्मा सहित भिलाई में कार्यरत वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री बसंत कुमार साहू, लाईन सहायक श्रेणी-दो श्री दुलारराम यादव एवं लैब टेक्नीशियन श्रीमती सावित्री राय को तथा जगदलपुर में कार्यरत लाईन सहायक श्रेणी-एक श्री आर.गुरवैया, सिविल परिचारक श्रेणी-एक, श्री कस्तुराम नाग को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्तजनों ने अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की संक्षिप्त अनुभव साझा करते हुए कंपनी प्रबंधन से मिले सहयोग के लिए साधुवाद किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री एम.एस.चैहान, श्री संजय पटेल, श्री वी. के दीक्षित, मुख्य अभियंता श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री अब्राहम वर्गीस, श्री प्रसन्न गोसावी, श्रीमती रश्मि वर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एच.एल.पंचारी उपस्थित थे।

