रूस ने अपनी नई परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल को औपचारिक रूप से सक्रिय सेवा में शामिल कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह मिसाइल देश की सामरिक रक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी। आरेश्निक मिसाइल को आधुनिक तकनीक से लैस बताया जा रहा है, जो लंबी दूरी तक सटीक वार करने में सक्षम है।
रूसी अधिकारियों के अनुसार, यह मिसाइल परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी तैनाती से रूस की प्रतिरोधक क्षमता (डिटरेंस पावर) को नई धार मिलेगी और किसी भी संभावित खतरे का जवाब देने में यह अहम भूमिका निभाएगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आरेश्निक मिसाइल की सक्रिय सेवा में एंट्री वैश्विक सामरिक संतुलन पर भी असर डाल सकती है।
read also: उत्तराखंड हादसा: अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्री बस, सात लोगों की दर्दनाक मौत
रूस ने साफ किया है कि यह कदम उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरतों के तहत उठाया गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फैसले को लेकर निगरानी बढ़ गई है। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले समय में इस मिसाइल की तैनाती और भूमिका को लेकर वैश्विक राजनीति में चर्चा तेज हो सकती है।

