कोरबा : सीएसईबी चौकी अंतर्गत शहर के मध्य टीपी मगर मेंआकांक्षा सेल्स कॉरपोरेशन में रविवार की सुबह चोरी की घटना सामने आई, जहां दुकान संचालक दीपक अग्रवाल सुबह 10 बजे लगभग दुकान खोलने आया। इस दौरान शटर का ताला टूटा हुआ था और हल्का खुला हुआ था, उसे देखकर ही लगा कि दुकान में चोरी की घटना सामने आई है।
ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम: कोरबा में पुलिस ने 19 वाहनों के साइलेंसर किए जब्त
दुकान के अंदर पहुंचने पर पाया कि काउंटर खुला हुआ है और सामान सब बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। दुकान संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया कि दुकान के काउंटर से 80 हजार नकदी, लैपटॉप, मोबाइल और दुकान का कुछ सामान चोर लेकर गए हैं। वहीं दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर साथ लेकर चले गए हैं।
E-Challan के नाम पर Cyber fraud, स्कैमर का नया तरीका, जानिए कैसे हो रहे हैं धोखाधड़ी के शिकार
सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं जिससे चोरों की तलाश में दिक्कत आ रही है। जबकि सभी दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा अपडेट रखना चाहिए ताकि कोई घटना घट जाए तो काम आए।

