Close Menu
    What's Hot

    असम में वायुसेना का सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त – विमान में सवार दोनों पायलट शहीद

    March 6, 2026

    राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

    March 6, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • अन्य
    • हेल्थ
    DIGITAL INK NEWSDIGITAL INK NEWS
    Home»छत्तीसगढ़»दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय
    छत्तीसगढ़

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय

    Brijesh ChoudharyBy Brijesh ChoudharyMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 05 मार्च 2026 -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    उन्होंने ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है, भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएँ और रणनीतियाँ तैयार करने में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्युमेंट 2047 तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग के गठन का निर्णय दूरदर्शी सोच का परिणाम था। आज नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिलों का कार्यक्रम देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में भी देखने को मिला है।

    नीति आयोग की विशेषता यह है कि यह क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीति और योजना निर्माण को बढ़ावा देता है। इसी सोच के साथ राज्यों में भी राज्य नीति आयोग का गठन किया गया है, जो विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ प्रदेश में विकास को नई गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गणेश शंकर मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से राज्य नीति आयोग को नई दिशा और गति मिलेगी। आयोग की ओर से प्राप्त अच्छे सुझावों को राज्य सरकार गंभीरता से लेकर प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास करेगी।

    राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर और भविष्योन्मुखी नीतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अधिक समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री अमर अग्रवाल, महापौर धमतरी श्री रामू रोहरा, राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम, सदस्य सचिव श्री आशीष भट्ट, सचिव श्री भुवनेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Brijesh Choudhary
    Brijesh Choudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना से मिल रहा महिलाओं को आर्थिक संबल

    March 6, 2026

    कोरबा में जंगली हाथी के हमले की घटना सामने आई – धान उपार्जन केंद्र प्रभारी की गर्दनक मौत, पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई।

    March 5, 2026

    रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली।

    March 4, 2026
    Top Posts

    बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

    March 6, 20269

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला – पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया CBI केस में आरोपमुक्त

    February 27, 20266

    इजरायल‑अमेरिका द्वारा ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, तेहरान सहित कई शहरों में जोरदार धमाकों और विस्फोटों – इजरायल में इमरजेंसी घोषित – क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया ?

    February 28, 20265
    Don't Miss
    बड़ी खबर

    असम में वायुसेना का सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त – विमान में सवार दोनों पायलट शहीद

    By Brijesh ChoudharyMarch 6, 20260

    असम के कार्बी आंगलोंग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना…

    राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

    March 6, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय

    March 6, 2026

    ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे शाहरुख खान! दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम – मल्टी-स्टारर फिल्म होगा जल्द ही रिलीज़ –

    March 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Brijesh Choudhary
    Editor
    Email: news.digitalink@gmail.com

    Mobile: 9424185333
    Address: New Rajendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh – 4952001

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    असम में वायुसेना का सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त – विमान में सवार दोनों पायलट शहीद

    March 6, 2026

    राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

    March 6, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय

    March 6, 2026
    Most Popular

    बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल — अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

    March 6, 20269

    रूस की परमाणु सक्षम ‘आरेश्निक’ मिसाइल सक्रिय सेवा में शामिल, सैन्य ताकत को मिली नई मजबूती

    December 31, 20257

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला – पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया CBI केस में आरोपमुक्त

    February 27, 20266
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.