फिल्म ‘जेलर 2’ – साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल जेलर 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है को लेकर ताजा अपडेट्स के अनुसार, सुपरस्टार रजनीकांत और शाहरुख खान का एक साथ स्क्रीन साझा करना लगभग तय माना जा रहा है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि ये दोनों दिग्गज पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।
इस फोटो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ के दमदार किरदार में लौटेंगे, जबकि मोहनलाल ‘मैथ्यूज’ और शिव राजकुमार ‘नरसिम्हा’ के रोल में नजर आएंगे. वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म में नई एंट्री होने जा रही है, जिसे कैमियो रोल बताया जा रहा है।अगर यह खबर पूरी तरह कन्फर्म होती है तो यह पहली बार होगा जब रजनीकांत और शाहरुख खान एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे।
दोनों सुपरस्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, इसलिए फैंस इस ऐतिहासिक स्क्रीन शेयरिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने “थलाइवा” के जरिए रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया था। अब लगभग एक दशक बाद दोनों दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।
फिल्म और किरदारों से जुड़ी – जानकारी:
शाहरुख खान का किरदार: खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान फिल्म में 10 से 15 मिनट का एक दमदार विस्तारित कैमियो करेंगे। वह रजनीकांत के किरदार ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के एक बेहद भरोसेमंद पुराने दोस्त की भूमिका निभाएंगे।
शूटिंग का शेड्यूल: शाहरुख खान के हिस्से की शूटिंग मार्च 2026 के अंतिम शेड्यूल में होने की उम्मीद है, जो करीब 7-8 दिनों तक चलेगी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
मल्टी-स्टारर कास्ट: फिल्म में केवल शाहरुख ही नहीं, बल्कि मोहनलाल, शिव राजकुमार, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और विजया सेतुपति जैसे बड़े सितारों के दिखने की भी चर्चा है। विलेन के रूप में एस.जे. सूर्या और जतिन सरना नजर आ सकते हैं।
रिलीज की तारीख: नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जीशाद शमसुद्दीन द्वारा साझा की गई एक पोस्ट और मिथुन चक्रवर्ती के संकेतों ने इस खबर को हवा दी है।

