♈मेष राशि
रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वित्तीय मामलों में शुभता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
♉वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें।
♊मिथुन राशि
मानसिक शांति और आध्यात्मिक कार्यों के लिए दिन उत्तम है। खर्चों की अधिकता से थोड़ा मन परेशान हो सकता है, अतः सोच-समझकर आचरण करें। कला और लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें।
♋कर्क राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्ग से भी धन लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर घर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर तुलसी दल अर्पित करें।
♌सिंह राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: चेरी रेड
उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें और ध्यान लगाएं।
♍कन्या राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। संवाद में संयम बरतें और विवादों से दूर रहें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: शनि देव का स्मरण और प्रणाम करें।
♎तुला राशि
आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। वाहन चलाते समय या जोखिम भरे कार्यों में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। व्यापारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: दूधिया सफेद
उपाय: भगवान कृष्ण की आराधना करें और गरीबों में प्रसाद बांटें।
♏वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का पूर्ण सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी। आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गहरा लाल
उपाय: सात्विक आहार अपनाएं और श्रीकृष्ण की पूजा करें।
♐धनु राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। विरोधी शांत रहेंगे और आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नौकरी-चाकरी की स्थिति उत्तम रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपने पास हमेशा पीली वस्तु या रुमाल रखें।
♑मकर राशि
विद्यार्थियों और पठन-पाठन से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ समय है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला या गहरा नीला
उपाय: काली माता या भगवान शिव को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें।
♒कुंभ राशि
भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की अनबन हो सकती है, अतः संयम से काम लें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: गणेश जी की विधिवत पूजा करें।
♓मीन राशि
आपका पराक्रम और आत्मविश्वास रंग लाएगा। नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। प्रेम और संतान पक्ष से आपको भरपूर सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला या सुनहरा
उपाय: श्रीबांकेबिहारी या माँ काली के दर्शन कर आशीर्वाद लें।

