रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेल किराये में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रालय के अनुसार संशोधित किराया दरें शुक्रवार से प्रभावी होंगी। इसका असर मेल-एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। बढ़े हुए किराये के चलते अब यात्रियों को टिकट के लिए पहले से अधिक राशि चुकानी होगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक किराये में यह बढ़ोतरी संचालन लागत, ईंधन खर्च और बुनियादी ढांचे के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए की गई है। हालांकि उपनगरीय ट्रेनों और कुछ श्रेणियों के यात्रियों को राहत देने के लिए किराये में सीमित बदलाव किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि नई दरें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।
read also: कोरबा में हसदेव बराज पुल पर 6 महीने के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
नई किराया दरों के लागू होने के बाद शुक्रवार से बुक किए जाने वाले सभी टिकट संशोधित कीमतों पर जारी किए जाएंगे। वहीं, पहले से बुक किए गए टिकटों पर पुराना किराया ही मान्य रहेगा। किराये में बढ़ोतरी की खबर के बाद यात्रियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जहां कुछ लोग इसे महंगाई का असर बता रहे हैं तो कुछ इसे रेलवे सुधारों से जोड़कर देख रहे हैं।
