कथित धर्मांतरण के मामलों को लेकर आहूत छत्तीसगढ़ बंद का प्रदेशभर में मिला-जुला असर देखने को मिला। कई जिलों में बाजार पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहे, जबकि कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन चलता रहा। बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर रही।
राजधानी सहित कई जिलों में व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें और निजी संस्थान बंद नजर आए, वहीं स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक परिवहन पर सीमित असर पड़ा। बंद के आह्वान के बीच कहीं-कहीं प्रदर्शन और नारेबाजी भी हुई, हालांकि अब तक किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है।
